लंबी जटाएं, भस्म और रुद्राक्ष की माला... भगवान 'शिव' बने अक्षय कुमार की फिल्म का नया पोस्टर
Updated on
03-07-2023 07:56 PM
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'OMG 2' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें एक्टर लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहने एकदम 'शिव' अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को ये भी बताया है कि जल्द ही फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर पर यूजर्स के अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी आने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मूवी में हिंदुत्व के साथ छेड़छाड़ हुई तो छोड़ेंगे नहीं!
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
फिल्म से अक्षय कुमार का ये वाला पोस्टर देखने के बाद यूजर्स चौकन्ना हो गए हैं। कईयों ने चेतावनी भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है। हिंदू धर्म का मजाक ना बनाए आप मूवी में।' दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, 'हिंदू भगवानों का अपमान करने की जुर्रत भी मत करना। यूजलेस बॉलीवुड।'
OTT नहीं थिएटर में रिलीज होगी मूवी
इस फिल्म को लेकर शुरू से ही असमंजस की स्थिति थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि बॉक्स ऑफिस का हाल देखते हुए मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करना चाहते थे, लेकिन फैंस इसे थिएटर में रिलीज करने की डिमांड कर रहे थे। ऐसे में इसे थिएटर में ही रिलीज करने का फैसला लिया गया है।
'गदर 2' से होगा जबरदस्त क्लैश, 'एनिमल' की रिलीज पोस्टपोन
11 अगस्त को ही सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी 'गदर 2' रिलीज हो रही है। इस मूवी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये 'गदर' का सीक्वल है, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस मूवी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का तगड़ा क्लैश होगा। उधर, रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली थी। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स डर गए और वे फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसे पोस्टपोन करना ही मुनासिब समझा। इसकी सोलो रिलीज अब दिसंबर 2023 में होगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ये कहा गया है कि अभी VFX को लेकर काम चल रहा है, इसलिए उन्होंने रिलीज डेट आगे खिसका दी है।
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज
अक्षय कुमार लंबे समय से एक अदद हिट को तरस रहे हैं। उनकी लगातार 5 फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनके पास अपकमिंग मूवीज की लंबी लिस्ट है। उन्होंने हाल ही में 'हाउसफुल 5' का ऐलान किया है, जो दीवाली 2024 को रिलीज होगी। उनके पास Soorarai Pottru की हिंद रीमेक भी है। उनके पास 'बड़े मियां छोटे मियां', 'जॉली एलएलबी 3', 'हेरा फेरी 3' और 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' भी है। एक मराठी मूवी Vedat Marathe Veer Daudle Saat में भी वो नजर आएंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…