'लग रहा है पति खरीदने निकली हूं', जब शादी की अफवाह पर बुरी तरह भड़क गई थीं तमन्ना भाटिया
Updated on
21-06-2023 08:44 PM
तमन्ना भाटिया इस वक्त एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं, लेकिन कुछ साल पहले उनका नाम अमेरिका के रहने वाले एक डॉक्टर से जुड़ा था। तब यह तक कहा जाने लगा था कि एक्ट्रेस जल्द ही उस डॉक्टर के साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन उन खबरों को देख तमन्ना बौखला गई थीं, और उनका गुस्सा बुरी तरह फूटा था। तमन्ना ने यह तक कह दिया था कि ऐसा लगता है जैसे वह पति खरीदने निकली हैं। यह बात साल 2018 की है।
हालांकि यह पहली बार नहीं था, जब Tamannaah Bhatia के लिंकअप की खबरें इस तरह उड़ी हों। उनका नाम Karthi से लेकर Virat Kohli तक के साथ जुड़ा था। लेकिन जब एक्ट्रेस के सब्र का बांध टूटा, तो वह बरस पड़ी थीं। तब तमन्ना को एक स्टेटमेंट जारी करनी पड़ी थी।
'जैसे पति की शॉपिंग पर निकली हूं'
उस स्टेटमेंट में तमन्ना ने लिखा था, 'किसी दिन एक्टर, तो अगले दिन क्रिकेटर होता है और अब डॉक्टर। इन अफवाहों से ऐसा लगता है जैसे मैं पति खरीदने निकली हूं। मैं प्यार करना चाहती हूं। लेकिन जब पर्सनल लाइफ की बात आती है, तो मैं इन बकवास और बेसिर-पैर की खबरों को बर्दाश्त नहीं करूंगी।' तमन्ना ने तब कहा था कि वह फिलहाल सिंगल हैं, और अपने काम के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं।
कार्ति से लेकर विराट कोहली संग जुड़ा था नाम
मालूम हो कि 2018 से पहले 2011 में तमन्ना का नाम 'पोन्नियिन सेलवन' एक्टर कार्ति के साथ जोड़ा गया था। उस समय तमन्ना और कार्ति ने 'पाइया' और 'सिरुथई' में काम किया था। इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। वहीं 2012 में विराट कोहली के साथ तमन्ना के लिंकअप की खबरें आने लगीं। तब उन्होंने एक विज्ञापन में साथ काम किया था। यही नहीं, तमन्ना का नाम पाकिस्तानी क्रिकेट अब्दुल रज्जाक के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों जब एक जूलरी शॉप पर साथ नजर आए थे, तो ऐसा कहा जाने लगा था कि वो सगाई करने वाले हैं। पर तमन्ना ने तब उन खबरों का खंडन कर दिया था और कहा था कि वो एक इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट गए थे।
विजय वर्मा को लेकर यह बोली थीं तमन्ना भाटिया
तमन्ना अभी Vijay Varma के साथ रिलेशनशिप में हैं, और काफी खुश हैं। लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें विजय वर्मा से 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर प्यार हुआ था। तमन्ना ने बताया था कि वह विजय से इसलिए कनेक्ट नहीं हुई थीं क्योंकि वह उनके को-स्टार थे, बल्कि एक्टर में उन्हें कुछ खास बात नजर आई थी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…