Select Date:

प्यार, सगाई, धोखा और फिर 20 साल की दूरी, अब अक्षय कुमार ने रवीना टंडन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

Updated on 12-10-2023 03:09 PM
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने सालों बाद रवीना टंडन के साथ काम करने पर चुप्पी तोड़ी है। एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहा करते थे। सिर्फ डेटिंग ही नहीं दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया। अब सालों बाद अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन 'वेलकम 3' में 20 साल बाद साथ में काम करेंगे। हालांकि ये मस्टीस्टारर फिल्म है जिसमें दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस,परेश रावल, संजय दत्त, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव समेत तमाम स्टार्स नजर आने वाले हैं। मगर फ्रेंचाइजी की जान रहे मजनू भाई अनिल कपूर और उदय शेट्टी नाना पाटेकर नजर नहीं आएंगे।

रवीना टंडन संग काम करने पर बोले अक्षय कुमार

अब ANI को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन के साथ काम करने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने हैरानी जताई कि लोग इतना हव्वा क्यों बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम दोनों साथ में वेलकम टू द जंगल नाम की फिल्म कर रहे हैं। जिसकी शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी। हम दोनों ने साथ में कई शानदार फिल्में की हैं जो कि हिट भी रही है। अब लंबे समय बाद हम स्क्रीन पर वापस लौट रहे हैं।'

रवीना टंडन ने क्या कहा था तब

मालूम हो, इससे पहले रवीना टंडन ने भी ANI को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार संग काम करने पर रिएक्ट किया था। तब उन्होंने कहा था, 'हम दोनों हिट पेयर रहे हैं। मोहरा से लेकर कई फिल्में हमने हिट दी है। हम मिलते हैं बातचीत होती है। सब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। आजकल तो लड़कियां कॉलेज में बॉयफ्रेंड बदलती हैं। लगातार तलाक हो रहे हैं। ऐसे में एक सगाई टूट गई थी तो वो क्यों लोग भूला नहीं पा रहे हैं। ये कोई बड़ी बात नहीं है।'

क्या रवीना और अक्षय ने की थी सगाई?

एक वक्त था जब रवीना और अक्षय का तगड़ा अफेयर था। दोनों ने पहली बार 'मोहरा' फिल्म में काम किया था। इसके बाद ही दोनों का इश्क परवान चढ़ा था। देखते ही देखते सीरियस रिलेशनशिप में आ गए और दोनों ने गुपचुप सगाई भी कर ली। मगर भी कलेश तब हुआ जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आग की तरह फैलने लगी। वहीं, अक्षय कुमार इस रिश्ते के बाद ट्विंकल खन्ना संग रिलेशनशिप में आ गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.