दिल्ली के शाहीन बाग में इश्क, मसूरी में मर्डर, 20 साल की गर्लफ्रेंड ने लिया खौफनाक बदला
Updated on
13-09-2023 02:17 PM
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के एक होमस्टे में कुछ दिन पहले 24 साल के युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के पर्दाफाश का दावा करते हुए दिल्ली में रहने वाले भाई और बहन को अरेस्ट किया है। दोनों को हरिद्वार से पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि होमस्टे में कपिल चौधरी की हत्या हुई थी। दो सालों से कपिल का प्रेम-प्रसंग दिल्ली के शाहीन बाग में रहने वाली 20 वर्षीय कुदरत बशर के साथ चल रहा था। कुछ हफ्ते पहले कपिल ने कुदरत से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता क्योंकि वह वह अलग धर्म से ताल्लुक रखता है। इस पर कुदरत ने कपिल को बहुत मनाने की कोशिश की। कुदरत ने कहा कि वह अपने घर में सबको शादी के लिए मना लेगी पर कपिल नहीं माना। कुदरत ने अपने हाथ में कपिल के नाम का टैटू भी गुदवा रखा है।
कपिल के इस व्यवहार से कुदरत परेशान रहने लगी। उसने इस बारे में अपने 18 वर्षीय भाई अब्दुल्ला को बताया। गुस्से में दोनों ने मिलकर खौफनाक प्लान बना लिया। उन्होंने कपिल को मसूरी चलने के लिए मना लिया। यहां आकर होमस्टे में कमरा बुक किया। गत 10 सितंबर को जब कपिल गहरी नींद में सो रहा था, अब्दुल्ला ने उसका गला काट दिया। इसके बाद बहन कुदरत के साथ मिलकर शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया। इसके बाद दोनों कपिल की कार से फरार हो गए।
कपिल के पिता यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर
मसूरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी (देहरादून) दलीप सिंह कुंवर ने बताया, 'कपिल, रुड़की का रहने वाला था। उसके पिता यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। कपिल ड्राइवर का काम करता था, जबकि कुदरत शाहीन बाग में लेडीज टेलर शॉप में काम करती है। लगभग दो साल पहले दोनों की मुलाकात दिल्ली के करोल बाग में एक दुकान पर हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। कपिल कुदरत से मिलने के लिए अक्सर दिल्ली जाया करता था।
जेल भेज गए कुदरत और अब्दुला
दोनों की प्रेम कहानी में मोड़ तब आया जब कुछ हफ्ते पहले कपिल ने कुदरत से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। विश्वासघात किए जाने से कुदरत नाराज हो गई। उसने अपने भाई के साथ मिलकर कपिल की जिंदगी खत्म करने का प्लान बना लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया रसोई का चाकू भी बरामद कर लिया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…