नई कहानी और नई कास्ट के साथ लौट रही है 'लस्ट स्टोरीज 2', इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
Updated on
06-06-2023 09:50 PM
फाइनली! 'लस्ट स्टोरीज' वापस लौट रही है। ब्रांड न्यू कहानियों और ग्रैंड न्यू कास्ट के साथ। जी हां, सही पढ़ा आपने। 'लस्ट स्टोरीज 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर और विजय वर्मा सहित कई स्टार्स हैं, जिन्हें देखकर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है। जानिए ये किस दिन रिलीज हो रही है।
पहले वाली 'लस्ट स्टोरीज' की बात करें तो ये साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें चार डायरेक्टर्स की कहानी दिखाई गई थी, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर। ये साल 2013 की एंथोलॉजी मूवी 'बॉम्बे टॉकीज' के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड थी। इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला, कियारा आडवाणी नजर आई थीं और इनके साथ Akash Thosar, विक्की कौशल, नेहा धूपिया सहित अन्य स्टार्स भी थे।
'लस्ट स्टोरीज 2' की कास्ट
अब बात करें इसके अगले पार्ट की तो इसमें Lust Stories 2 में भी चार डायरेक्टर्स की कहानी है, अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की, सुजॉय घोष। कास्ट की बात करें तो अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा हैं।
कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
आप इस फिल्म को आराम से घर बैठकर देख सकते हैं। ये ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर 29 जून 2023 को देख सकते हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…