Select Date:

'मैडम, अक्षय की बीवी का मां से कोई लेन-देन नहीं...' जब ऑटो में बैठीं ट्विंकल को ड्राइवर सुनाने लगा घर का हाल!

Updated on 07-05-2024 04:59 PM
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना। किसी फिल्म में नजर आए इन्हें जमाना हो गया है। कैमरे की जगह चकाचौंध भरी दुनिया से दूर इन्होंने किताबों में सुकून पाया। जब करीबियों ने पाया कि उनके अंदर ठिठोलीपन भरा पड़ा है तो अपने इस मजाकिया अंदाज को किताब की शक्ल देने की नसीहत दे डाली। आजू-बाजू के लोगों की मदद, अरे मतलब मां डिंपल कपाड़िया, पति अक्षय कुमार और अन्य लोगों की मदद से उन्होंने 'मिसेज फनीबोन्स' को आखिरकार आकार दे ही दिया। इस बुक में एक किस्सा है। ऑटोवाले का। जो इन्हें पहचान नहीं पाया और अक्षय के परिवार को लेकर ऐसा अपडेट दिया कि सब चौंकते हुए हंस पड़े। आइए जानते हैं।

Twinkle Khanna अपनी बुक 'मिसेज फनीबोन्स' में लिखती हैं, 'करीब पौने आठ बज रहे थे। मां डिंपल उनके घर चाय पर आईं। दोनों मां-बेटी गपशप कर रही थीं कि अचानक बेटा आरव दौड़ता हुआ आया और बताया कि उसे अपना इंग्लिश होमवर्क पूरा करने के लिए एक किताब की जरूरत है। बस। फिर क्या था। ट्विंकल ने बैग उठाया, बेटी नितारा को लिया, मां डिंपल तो साथ ही थीं और आरव सहित चारों निकल पड़े।'

ड्राइवर का अता-पता नहीं, बेटे ने दी ऑटो रिक्शा करने की सलाह

ट्विंकल और उनके बच्चे मां डिंपल के साथ रवाना हुए थे। ऐसे में उन्होंने अपने चौकीदार को हिदायत दी कि ड्राइवर को गाड़ी के साथ 20 मिनट बाद बुक स्टोर पर भेज देना, जो घर के नजदीक ही पड़ता है। सामान खरीद लिया, इंतजार कर लिया, लेकिन ड्राइवर साहब का कुछ अता-पता नहीं। आने-जाने वाले लोग उन्हें एकटक देखने लगे। तभी आरव ने सलाह दी कि ऑटो रिक्शा कर लेना चाहिए।

'बेटी का मां से कोई लेना देना नहीं है'

जैसे ही ट्विंकल अपने बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा में बैठीं और घर की ओर प्राइवेट रोड पर रवाना हुईं, तभी ऑटो रिक्शा वाले ने कुछ ऐसा बोल दिया कि एक्ट्रेस हैरान रह गईं। उसने कहा, 'मैडम, वो हीरो अक्षय कुमार यहीं रहता था, पर आजकल बांद्रा में रहता है।' ये सुनकर ट्विंकल का मुंह खुला का खुला रह गया। इससे पहले कि वो कुछ बोलतीं, ऑटो रिक्शा ड्राइवर अपनी बात आगे जारी रखते हुए कहता है, 'अरे, उसकी शादी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी से हुई है ना! बेटी का मां से कोई लेन-देन नहीं है। खासतौर पर अब, जबकि वो इकलौती वारिस है। अक्षय और उसकी फैमिली बांद्रा वाले बड़े बंगले में रहने चले गए हैं।'

ट्विंकल ने अक्षय को सुनाई आपबीती

ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बातें सुनकर ट्विंकल मन ही मन आनंद ले रही थीं। वो उससे पूछती हैं कि उसे ये सब कैसे पता तो झट से जवाब हाजिर था, 'मैडम, रिक्शा चलाता हूं, सब खबर रखता हूं।' ट्विंकल जैसे ही घर पहुंचीं, उन्होंने अक्षय का सारा किस्सा एक सांस में कह सुनाया। बोलीं, 'अरे सुनो! वैसे तो अक्षय पहले यहीं रहता था, पर अब वो बांद्रा में रह रहा है और उसकी बीवी अपनी मां से बहुत नफरत करती है और...।'

अक्षय ने कहा- तुम पगला गई हो

ट्विंकल के मुंह से ऐसी बातें सुनकर अक्षय ने आंख सिकोड़ी और कहा, 'पहले तो तुम्हारे ऊपर थोड़ा बहुत असर दिखाई देता था, पर अब तुम पक्के तौर पर पगला गई हो। तुम ये अक्षय, उसकी बीवी, उसकी मां के बारे में क्या बड़बड़ा रही हो? आखिरी में अक्षय बोलते हैं, 'तुम इडियट हो।' और फिर बेटी झट से बोलती है, 'कहां है इडियट, मुझे भी दिखाओ ना।' बस चैप्टर खत्म।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.