मंसूर अली खान को शिकायत पर मद्रास हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, तृषा कृष्णनन और चिरंजीवी को दिया पक्ष रखने का आदेश
Updated on
12-12-2023 02:54 PM
सूर अली खान पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। उन्होंने एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के बारे में एक विवादित कमेंट किया था, जिसके बाद इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स-फिल्ममेकर्स ने उनके स्टेटमेंट की निंदा की थी। फिर एक्टर मंसूर अली खान ने एक्ट्रेस तृषा, खुशबू और चिरंजीवी के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। और मांग की थी कि इन तीनों से उनको कम्पनसेशन दिलवाया जाए। इसी पर मद्रास कोर्ट का फैसला आया है।
मद्रास हाई कोर्ट ने इस केस की सुनवाई की और जज पूरे मामले को सुनने के बाद मंसूर अली खान की शिकायत पर ही फट पड़े। उन्होंने मंसूर अली द्वारा पब्लिक फोरम में एक्ट्रेस के बारे में की गई भद्दी बातों की निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि ये शिकायत तो एक्ट्रेस को फाइल करनी चाहिए थी। न्यायाधीश ने नियमित रूप से विवादों में शामिल रहने के लिए एक्टर की आलोचना की और खुद को निर्दोष बताने के लिए अभिनेता को दोषी ठहराया।
22 दिसंबर को होगी केस की सुनवाई
इसके बाद मंसूर अली खान के वकील ने अभिनेता के यूट्यूब इंटरव्यू का अनकट वीडियो जमा करने पर सहमति जताई और तृषा को एक्टर की निंदा करने वाली अपनी पोस्ट हटाने का आदेश देने की मांग की। इसके बाद जज ने तृषा, खुशबू और चिरंजीवी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा और मामले को 22 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।
मंसूर अली खान का बयान
बता दें कि मंसूर अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने सोचा था कि फिल्म Leo में उनका तृषा के साथ रेप सीन होगा। जैसा वो दूसरी फिल्मों में एक्ट्रेसेस को उठाकर बेडरूम में लेकर जाते हैं, वैसा कुछ होगा। लेकिन कुछ भी नहीं था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने इनके साथ कभी काम न करने की बात कही थी और लोकेश कनगराज से लेकर चिरंजीवी ने भी एक्टर की आलोचना की थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…