Select Date:

मद्रास हाईकोर्ट का सवाल- PM का शो दिखाना क्राइम कैसे:पुलिस से मांगा जवाब

Updated on 05-04-2024 12:52 PM

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च को रोड शो करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां आए स्कूली बच्चों को लेकर कोयंबटूर पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट पर केस दर्ज किया। यह शिकायत जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने की थी। गुरुवार को मद्रास हाईकोर्ट ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका की याचिका पर सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान जस्टिस जी जयचंद्रन ने पुलिस से पूछा कि मौजूदा केस में किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 कैसे लागू हो सकती है। कोर्ट ने पुलिस को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 8 अप्रैल तक का समय दिया है।

पीएम का रोड शो देखने का मामला कोर्ट तक क्यों पहुंचा
19 मार्च को कोयंबटूर के साई बाबा विद्यालयम स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ जिला बाल संरक्षण अधिकारी देवी पवित्रा ने शिकायत दर्ज कराई। इसका आधार मीडिया रिपोर्ट्स थीं। FIR रद्द करने के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने याचिका लगाई।

कोर्ट ने आरोप लगाने वालों से पूछा किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75, जो बच्चों पर हमला करने, दुर्व्यवहार या जानबूझकर मानसिक-शारीरिक पीड़ा पहुंचाने से जुड़ी है। वर्तमान मामले में कैसे लागू होगी।

इस पर अभियोजन पक्ष ने जवाब दिया कि स्कूल ने 32 छात्रों को भीड़-भाड़ वाली जगह पर रोड शो दिखाने के लिए ले जाकर उन्हें बेवजह मानसिक-शारीरिक पीड़ा में डाल दिया। क्योंकि उनके माता-पिता को लेने के लिए स्कूल आने में देरी हुई थी।

स्कूल की सफाई- बदला लेने के लिए झूठी शिकायत हुई
साईं बाबा विद्यालयम मिडिल स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि यह शिकायत झूठी है और केवल स्कूल प्रबंधन को परेशान करने और बदला लेने के मकसद से दर्ज की गई है। स्कूल ने कहा कि यह आरोप कि स्कूल बच्चों को जबरदस्ती चुनाव प्रचार के लिए ले गया था, निराधार है। केवल राजनीतिक प्रतिशोध के तहत शिकायत दर्ज कराकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

जज ने पुलिस को चेतावनी दी- दबाव में मामले दर्ज न करें
जस्टिस जयचंद्रन ने हैरानी जताई कि क्या केवल जिला बाल संरक्षण अधिकारी के कहने पर आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है। जिन्हें घटना के बारे में केवल मीडिया रिपोर्ट से पता चला था। जबकि किसी भी माता-पिता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। न ही रोड शो में कोई दुर्घटना हुई।

इस दौरान जज ने पुलिस को मीडिया रिपोर्टों से प्रभावित होने को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को दबाव में स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज नहीं करने चाहिए।

बच्चे चुनाव प्रचार करने नहीं रोड शो देखने गए थे- जज
सुनवाई के दौरान केस दर्ज करने वालों ने कहा कि एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने भी 18 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से घटना की सूचना दी थी। इस पर जस्टिस जयचंद्रन ने कहा कि इस मामले में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी चुनाव अभियान के लिए नहीं किया गया था। उन्होंने बस एक रोड शो देखा था।

जस्टिस जयचंद्रन बोले- मौजूदा मामले में लिया जाने वाला फैसला राजनीतिक कार्यक्रमों में बच्चों की माैजूदगी से जुड़े मुद्दों पर बड़े पैमाने पर असर डालेगा। इसलिए कानून अधिकारी अपना होमवर्क करके बहस के लिए तैयार होकर आएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.