महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की अटकलों के बीच लिया लैप ऑफ ऑनर, चेपॉक पर इमोशनल माहौल
Updated on
19-05-2026 12:18 PM
चेन्नई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेल लिया है। सीजन के 63वें मुकाबले में सीएसके की टक्कर सनजाइजर्स हैदराबाद से थी। चेपॉक स्टेडियम में सीएसके को 5 विकेट से हार मिली। इस हार से प्लेऑफ का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का नजारा देखने लायक था। महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने लैप ऑफ ऑनर लिया।
सीएसके टीम ने लैप ऑफ ऑनर लिया
चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस को पहले ही मैच के बाद रूकने की जानकारी दे दी गई थी। अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का ऐलान करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। सीएसके की टीम ने मैच के बाद पूरे मैदान के चक्कर लगाए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने दर्शकों के बीच जर्सी और गेंदें फेंकी। पिछले कई सीजन से सीएसके घरेलू मैदान पर अपने अंतिम मैच के बाद ऐसा करती आ रही है।
महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास पर स्थिति साफ नहीं
इस लैप ऑफ ऑनर के दौरान सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। इस दौरान स्टेडियम में माहौल काफी इमोशनल था। धोनी इंजरी की वजह से इस सीजन कोई मुकाबला नहीं खेल पाए। वह जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अभी यह साफ नहीं है कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। धोनी ने इस दौरान पूर्व साथी खिलाड़ी सुरेश रैना को गले भी लगाया। रैना लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे हैं। इस मैच के दौरान वह कमेंट्री की भूमिका में थे।
पीली जर्सी में फोटोशूट के लिए आए धोनी
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के बाद टीम का फोटोशूट हुआ। आखिरी घरेलू मैच की टीम फोटो के लिए महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम का शोर सुनने लायक था। पूरा स्टेडियम अपनी सीटों से उठ खड़ा हुआ। इस सीजन यह पहला मौका था जब मैच डे पर धोनी स्टेडियम में नजर आए। वह टीम के लिए मैच के लिए भी अभी तक स्टेडियम में नहीं आ रहे थे।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…