माहिरा खान का अदनान सामी के बेटे अज़ान संग रोमांटिक BTS वीडियो वायरल, बर्थडे पर खूब लुटाया प्यार
Updated on
24-05-2024 01:44 PM
पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान ने बेशक इंडिया में कम काम किया है, लेकिन यहां उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरें और वीडियो मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं, और फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। अब माहिरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अदनान सामी के बेटे अजान सामी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
यह वीडियो दरअसल एक म्यूजिक वीडियो 'तू' का है, जिसमें Mahira Khan और Azaan Sami साथ नजर आए थे। एक्ट्रेस ने हाल ही इसका एक BTS वीडियो शेयर किया, जो सुर्खियां बटोर रहा है। माहिरा ने यह वीडियो अज़ान सामी के बर्थडे पर शेयर किया था। फैंस को भी माहिरा और अज़ान की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी, और इस वीडियो पर भी उन्होंने खूब प्यार उड़ेला।
माहिरा का अज़ान के लिए नोट- आई लव यू
माहिरा ने अजान के साथ वीडियो शेयर कर एक रोमांटिक नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे प्यारे अज़ान। हमारे पास जो कुछ है, वह हमेशा हमारे पास रहे और उससे भी ज्यादा मिलता रहे। और भी ज्यादा जादू हो, ढेर सारा प्यार मिले और खूब म्यूजिक बनाएं। इंशाअल्लाह आई लव यू। और प्लीज भगवान के लिए जल्दी करो और ग्रैमी में नॉमिनेशन पाओ। मैं इंतजार कर रही हूं। जन्मदिन मुबारक हो।'
माहिरा खान के साथ स्टेज पर हुई थी बदसलूकी
माहिरा खान हाल ही तब चर्चा में आईं, जब एक इवेंट में लोगों ने उन पर चीजें उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। माहिरा को अपने साथ हुई यह बदसलूकी पसंद नहीं आई और उन्होंने रिएक्ट किया था। माहिरा ने कहा था, 'इवेंट में जो हुआ वह सही नहीं था। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि स्टेज पर कुछ फेंकना ठीक है, भले ही वह कागज में लिपटा हुआ कोई फूल ही क्यों न हो। यह गलत मिसाल कायम करता है। यह अस्वीकार्य है। कई बार मैं डर जाता हूं, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जो भीड़ जैसी स्थिति में फंस सकते हैं।'
कौन हैं अज़ान सामी?
वहीं बात करें अज़ान सामी की, तो वह अदनान सामी और उनकी पहली पत्नी जेबा बख्तियार के बेटे हैं। अदनान ने जहां भारत की नागरिकता ले ली और यहीं बस गए, वहीं बेटे अजान पाकिस्तान में रहते हैं। वह भी बाबा अदनान सामी की तरह पॉपुलर सिंगर हैं। अजान सामी की शादी भी हो चुकी है, और उनके दो बच्चे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…