Select Date:

रात के ढाई बजे कंपोज हुआ था ‘मैनू विदा करो’:इम्तियाज बोले- इरशाद ने 45 मिनट में लिखा गाना, सुनकर स्टूडियो में सभी रो पड़े

Updated on 06-05-2024 01:35 PM

हाल ही में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला के गाने भी दर्शकों ने खूब पसंद किए हैं। खास तौर पर फिल्म के इमोशनल गाने ‘मैनू विदा करो’ को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पाॅन्स दिया है।

अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज ने बताया कि रहमान ने इस गाने को रात के ढाई बजे कंपोज किया था। इस दौरान स्टूडियाे में मौजूद सभी लोग रोने लगे थे।

‘रहमान ने लाइट्स बंद की और कैंडल जलाने के लिए बोले’
रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज ने बताया- ‘रात के ढाई बजे रहमान आए और अपने पियानो पर बैठे। उस वक्त तक मैं और इरशाद कामिल (लिरिसिस्ट) स्टूडियो से निकलने वाले थे।

रहमान ने लाइट्स बंद करने के लिए कहा और बोले कुछ कैंडल जला दीजिए ताकि हम उस प्रोसेस को एंजॉय कर सकें। इसके बाद उन्होंने ट्यून बनाना शुरू किया और मैं इस पूरे प्रोसेस को ऑडियंस की तरह एंजॉय कर रहा था।’

इरशाद से बोले रहमान- आपने सबको रुला दिया
इम्तियाज ने आगे बताया- ‘रहमान ट्यून बनाते रहे और पास ही बैठे इरशाद ने करीबन 45 मिनट में यह गाना लिखा दिया। फिर रहमान बोले कि इस गाने को तुरंत कंपोज कर लेते हैं। यकीन मानिए जब यह गाना कंपाेज हो रहा था तब स्टूडियो में बैठे सभी लोग रो रहे थे।

रहमान ने इरशाद से मजाक करते हुए कहा कि ये आपने क्या किया? सभी को रुला दिया।’

इंटरव्यू में इम्तियाज ने यह भी बताया कि इस गाने के लिए रहमान ने ही सिंगर अरिजीत सिंह का नाम सजेस्ट किया था।

फिल्म चमकीला 80-90 के दशक के पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने टाइटल रोल प्ले किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.