हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, अफगानिस्तान सीरीज में खेल पाएंगे? हो गया साफ
Updated on
09-06-2026 01:35 PM
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में खेलने की मंजूरी दे दी है। 32 साल के पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे और दो जून से सीओई में हैं।
हार्दिक पंड्या वनडे सीरीज के लिए फिट
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।’ सूत्र ने कहा, ‘उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।’
सितांशु कोटक ने भी दी जानकारी
सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास हार्दिक पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है। पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं।
रोहित शर्मा भी कर रहे रिकवरी
हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था। इस बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी सीओई में अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की तकलीफ की जांच करवा रहे हैं जिसके कारण वह हाल ही में हुए आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…