बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन की खबरें सामने आ रही है। पहले खबरें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इन अफवाहों के बीच दोनों को डिनर डेट इंजॉय करते हुए देखा गया। यानी उन्होंने बिना कुछ बोले ही इन अफवाहों का खंडन कर दिया। लेकिन अब मलाइका ने एक बार फिर से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है और इसी के साथ बॉलीवुड के गलियारों में इनके ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं। आइये आपको दिखाते हैं कि आखिर मलाइका ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा है।