Select Date:

बेटे अरहान की मां नहीं दोस्त बनकर रहना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- हमें साथ देख कॉमेडी शो बोलते हैं सब

Updated on 11-05-2024 01:24 PM
मलाइका अरोड़ा का भले ही अरबाज खान से लंबे अरसे पहले तलाक हो चुका है। लेकिन बेटे से उनका प्यार कम नहीं हुआ। दिनों-दिन बढ़ता गया। वह अक्सर उसका ख्याल रखती हैं और इसमें कोई शक नहीं। साथ ही बेटे के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात करती हैं। उन्होंने बेटे अरहान के पॉडकास्ट में भी काफी सारी बातें कीं। हंसी-मजाक किया और एक बार फिर से अपने बॉन्ड के बारे में बात की।

मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे के पॉडकास्ट में कहा, 'एक मां का अपने बच्चे के साथ जो बंधन होता है, वह सबसे अनमोल होता है। हर मां और उसके बच्चे का रिश्ता अलग होता है। जहां कुछ माएं दोस्त और सलाहकार की तरह होती हैं। वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं, जो अपने बच्चों के प्रति बहुत सख्ती से पेश आती हैं। एक मां के रूप में जो मैं चाहती हूं वो ये है कि मैं सबसे पहले उसकी दोस्त बनूं। क्योंकि ये बॉन्ड अलग होता है और बेटा भी मुझ पर भरोसा कर सकता है।'

दोस्तों को पसंद है अरहान-मलाइका की जोड़ी

मलाइका अरोड़ा का कहना हैकि उनका बेटे अरहान के साथ जो बॉन्ड है, वो ऐसा है कि उनके दोस्त उन दोनों को अगर साथ में घर पर देख लें तो उन लोगों को खुशी होती है। एक्ट्रेस ने कहा, 'दब मेरे दोस्त घूमने के लिए घर आते हैं तो वो कहते हैं कि अरहान और तुम्हें एक साथ देखना एक कॉमेडी शो देखने जैसा है। हम ज्यादातर समय मजाक ही करते रहते हैं। एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते रहते हैं। मेरे दोस्त मुझसे कहते हैं कि वो इस कॉमेडी शो को देखने के लिए टिकट खरीदेंगे।'

मलाइका अरोड़ा के बेटे की रवीना टंडन की बेटी संग दोस्ती

मलाइका अरोड़ा के बेट अरहान खान की उम्र 21 साल है और वह इन दिनों अपने काम के अलावा पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। उनका नाम रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ जोड़ा जा रहा है। वह अक्सर उनके साथ स्पॉट होते हैं। पार्टियां करते दिखाई देते हैं। हालांकि अभी दोनों की तरफ से ऐसा कुछ कहा नहीं गया लेकिन फैन्स इनके बीच दोस्ती से ज्यादा वाला मामला समझ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.