मलयालम डायरेक्टर बैजू परवूर का निधन, होटल में खाना खाते ही बिगड़ने लगी थी तबीयत
Updated on
27-06-2023 09:53 PM
मलयालम फिल्म डायरेक्टर और बैजू परवूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 42 साल के डायरेक्टर की मौत से उनकी फैमिली को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर के मौत की वजह फूड पॉइजनिंग है। फिल्म डायरेक्टर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बैजू के निधन की खबर सुनकर फैंस और उनके अपने सदमें में डूब गए हैं। खबर है कि बैजू किसी फिल्म के काम से कोझिकोड में थे। जब वह शनिवार को कार से वापस घर लौट रहे थे तो एक होटल के पास रुके और वहीं खाना खाया। बताया गया है कि जैसे ही वह होटल से निकले, उसके बाद ही वह कथित तौर पर काफी असहज महसूस करने लगे।
तबीयत खराब हुई तो ससुराल पहुंचे डायरेक्टर
जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनमें कहा जा रहा है कि तबीयत बिगड़ते ही डायरेक्टर ने कुन्नमकुलम में अपनी वाइफ के घर जाने का फैसला किया और ससुराल पहुंचते ही उनकी हालत और खराब हो गई। उन्हें तुरंत हॉस्पिटलाइज किया गया लेकिन बताया जाता है कि उनकी परेशानी वहां भी खत्म नहीं हुई और रविवार को वह अपने घर परवूर लौट आए।
एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ट्रांसफर करवाना पड़ा
खबर ये भी आई है कि जब बैजू की तबीयत में सुधार नहीं दिखा तो कुझुपिल्ली के एक अस्पताल में इलाज कराया गया। हॉस्पिटलाइज होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और फिर तुरंत कोच्चि के हॉस्पिटल ट्रांसफर किया गया। सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी वाइफ चित्रा और उनके बच्चे आराध्या और आरव हैं। खबर है कि सोमवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार भी किया गया।
बैजू परवूर की पहली निर्देशित फिल्म होने वाली थी रिलीज
बैजू करीब दो दशक से बतौर प्रॉडक्शन एक्जीक्यूटिव काम कर चुके थे। बैजू परवूर निर्देशित पहली फिल्म 'सीक्रेट' अगेल महीने ही रिलीज होनेवाली थी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…