Select Date:

मालदीव का विपक्ष : मुइज्जु प्रशासन अपराधियों को बचा रहा सरकारी अधिकारियों की क्रिमिनल गैंग के साथ साझेदारी

Updated on 01-02-2024 01:34 PM

मालदीव के विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति मुइज्जु की सरकार अपराधियों को प्रोटेक्ट कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुइज्जु प्रशासन के अधिकारियों के मालदीव में सक्रिया क्रिमिनल गैंग के साथ अच्छे संबंध हैं।

MDP का यब बयान 31 जनवरी को मालदीव के प्रोसिक्यूटर जनरल हुसैन शमीम पर हुए हमले के बाद आया है। हुसैन शमीम को पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की सरकार ने नियुक्त किया था। सोलिह की पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) है।

सुरक्षा देने में फेल हुई सरकार
MDP ने कहा- हुसैन शमीम पर हमले की निंदा करते हैं। सरकारी अधिकारियों की क्रिमिनल गैंग के साथ साझेदारी की वजह से विपक्षी पार्टियों के नेताओं-अधिकारियों पर हमले बढ़े हैं।

MDP ने राष्ट्रपति मुइज्जू के प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि वो संवैधानिक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने वाले अधिकारियों को सुरक्षा देने में विफल रहा। MDP ने कहा- पिछली सरकार में ऐसे मामले कम हो गए थे। जब से मुइज्जु ने राष्ट्रपति पद संभाला है ये मामले फिर से बढ़ने लगे हैं।

मुइज्जु के खिलाफ महाभियोग ला रही MDP
MDP राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग ला रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के पास संसद में बहुमत है। उसने महाभियोग के लिए जरूरी सांसदों का समर्थन लिखित तौर पर हासिल कर लिया है। इसके एक सांसद ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- हम कुछ और सांसदों से बातचीत के बाद महाभियोग लाने की तारीख पर फैसला करेंगे। अब तक MDP और डेमोक्रेटिक पार्टी के कुल 34 सांसद हमारे साथ हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक विपक्ष की नाराजगी मुइज्जु के तानाशाही रवैये को लेकर बढ़ गई है। दरअसल, प्रेसिडेंट ने अली हुसैन को गृह मंत्री नॉमिनेट किया है। विपक्ष इसके सख्त खिलाफ है। इसके अलावा घसाम मामून को रक्षा मंत्री चुना गया है। इन दोनों ही नामों को लेकर विपक्ष और यहां तक कि सत्ता पक्ष के कई सांसद नाराज हैं। इसी वजह से रविवार को संसद में जबरदस्त हंगामा और मारपीट हुई। दो दिन से संसद के बाहर पुलिस तैनात है।

सियासी जोड़-तोड़ जारी
मुइज्जु की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) सत्ता में है। हालांकि, उसके पास बहुमत नहीं है। 28 जनवरी को स्पीकर मोहम्मद असलम ने कहा था- मुझे चुनाव आयोग ने बताया है कि मुख्य विपक्षी दल MDP के 13 सांसद 28 दिसंबर 2023 को PNC जॉइन कर चुके हैं। अब उसके 14 सांसद हो गए हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव्स (PPM) के 2 सांसद भी शामिल हैं।

इसके बाद मुइज्जु के समर्थक और विरोधी सांसदों में हाथापाई हुई थी। मुइज्जु के गठबंधन में PNC और PPP हैं। इनका आरोप है कि विपक्ष देश में सभी काम रोकने की साजिश रच रहा है। राष्ट्रपति के एडवाइजर अब्दुल रहमान ने कहा- अगर विपक्ष ने मंत्रियों के अपॉइंटमेंट को अप्रूवल नहीं दिया तो हम उन्हें री-अपॉइंट कर सकते हैं।

महाभियोग या इम्पीचमेंट का प्रोसेस

इसमें पिछले साल बदलाव किया गया था। रूल्स के मुताबिक प्रेसिडेंट या वाइस प्रेसिडेंट के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्पीकर के सामने पेश किया जाता है। इसके लिए दो दिन पहले नोटिस दिया जाएगा। इसके अगले दो दिन में प्रस्ताव पेश किया जाता है।

स्पीकर को महाभियोग प्रस्ताव मिलने के 14 दिन बाद इस पर बहस होती है। इसके पहले सभी सांसदों को मौजूद रहने का नोटिस दिया जाता है।

महाभियोग पर बहस के लिए 3 घंटे दिए जाते हैं। प्रेसिडेंट या वाइस प्रेसिडेंट के पास बचाव में दलील देने के लिए 30 मिनट होते हैं। वो अपने पक्ष में तीन वकीलों को भी पेश कर सकते हैं।

इसके बाद वोटिंग होती है। इसके बाद मामला 7 मेंबर्स की कमेटी को भेजा जाता है। अगर किसी भी पक्ष को कोई बदलाव करना है तो उसे दो घंटे में लिखित तौर पर इसकी जानकारी कमेटी को देनी होती है।

संसद का गणित क्या है

  • मालदीव के ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘अधाधु’ के मुताबिक MDP के पास 43 और डेमोक्रेट्स के पास 13 सांसद हैं। यह संख्या 56 हो जाती है। सवाल ये है कि जब वोटिंग होगी तो क्या सभी विपक्षी सांसद मुइज्जु के खिलाफ वोटिंग करेंगे। मुइज्जु की पार्टी के सीनियर लीडर मोहम्मद रेहान ने सोमवार रात कहा- विपक्ष के ज्यादातर सांसद हमारे साथ हैं। अगर वो एकजुट होते तो कैबिनेट मिनिस्टर्स को पार्लियामेंट से अप्रूवल कैसे मिलता?
  • दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ गठबंधन (PPM-PNC) स्पीकर मोहम्मद असलम और डिप्टी स्पीकर अहमद सलीम (दोनों विपक्षी दल MDP के सांसद) को पद से हटाने के लिए नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाने पर अड़ा है। इसके पास 23 सांसदों का समर्थन है।
  • MDP ने रविवार को एक व्हिप जारी किया। कहा- मुइज्जु कैबिनेट के चार मंत्रियों का विरोध करें। इनके नाम को अप्रूवल न दें। बहरहाल, आने वाले दिन मालदीव में सियासी हलचल को बढ़ाने वाले साबित होंगे। हालांकि, सोमवार रात तक तीन मंत्रियों को अप्रूवल मिल चुका था।
  • मालदीव की संसद में इस वक्त 87 सांसद हैं। हर सांसद 5 हजार लोगों को रिप्रेजेंट करता है। 2024 में 6 संसदीय क्षेत्र और जुड़ जाएंगे। लिहाजा, सांसदों की संख्या 93 हो जाएगी। हालांकि कुछ दल मांग कर रहे हैं कि सांसदों की संख्या 87 से घटाकर 76 कर दी जानी चाहिए, क्योंकि देश बहुत छोटा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.