फिर दिखेगी मल्लिकाजान की हुकूमत और फरीदन का रौब, पर लोग बोले- एक अरज है, शर्मिन को न लेना
Updated on
03-06-2024 02:52 PM
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल, फरदीन खान, शेखर सुमन समेत तमाम कलाकार नजर आए थे। लोगों ने इस सीरीज को खूब पसंद किया था। इसके गानों को भी खूब सराहा था। साथ ही बिब्बोजान की गजगामिनी चाल पर तो वारे-न्यारे हो गए थे। फैन्स इस सीरीज को और देखना चाह रहे थे। अब उनकी इसी ख्वाहिश को पूरा करते हुए डायरेक्टर इसका सीजन 2 लाने जा रहे हैं।

'हीरामंडी 2' का अलग अंदाज में ऐलान
अंत में बताया जाता है कि इस सीरीज का अब सीजन 2 आएगा यानी 'हीरामंडी सीजन 2' का ऐलान मेकर्स ने अलग अंदाज में किया है, जिसके बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ताजदार का रोल कर चुके ताहा शाह ने दो रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया तो अदिति राव हैदरी, जिनकी सीजन-1 में मौत हो चुकी है, उन्होंने भी इस क्लिप को देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। श्रुति शर्मा भी एक्साइटेड दिखाई दिए।
शर्मिन सेगल को सीजन 2 में न लेने की अपील
हालांकि फैन्स ने संजय लीला भंसाली से एक अपील भी कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'मैं अर्जी दे रहा हूं कि शर्मिन सेगल को आलमजेब के रूप में कास्ट न किया जाए।' एक यूजर ने लिखा, 'सीजन 2? थैंक यू सो मच नेटफ्लिक्स।' एक ने कहा, 'बिना ताजदार और बिब्बोजान के हीरामंडी होगी।' एक ने लिखा, 'मुझे पहले ही एपिसोड में आलमजेब की मौत देखनी है।'हालांकि अब इस सीरीज में लोगों को मल्लिकाजान और फरीदन के बीच टशन देखने को मिलेगी या नहीं, ताजदार और बिब्बोजान की कमी कैसे पूरी करेंगे, शर्मिन के बच्चे का भविष्य क्या होगा, कई तरह के सवाल हैं, जो दूसरे सीजन के आने के बाद ही क्लियर होंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…