Select Date:

मामाअर्थ के आईपीओ ने बना दिया इन दोनों को करोड़पति, छह साल में 10,000% रिटर्न

Updated on 01-11-2023 02:39 PM
नई दिल्ली: पॉपुलर ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर का 1,701 करोड़ रुपये आईपीओ मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। इसकी अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की संभावना है। इस आईपीओ से दो निवेशकों को 9,993% का रिटर्न मिलने जा रहा है। स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल और रोहित कुमार बंसल ने अगस्त 2017 में 3.21 रुपये के भाव इस कंपनी के शेयर खरीदे थे। 324 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से उन्हें 9,993% रिटर्न मिल रहा है। यानी जिन शेयरों को उन्होंने 38 लाख रुपये में खरीदा था उनके लिए उन्हें 38.27 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं।

आईपीओ से पहले बहल और बंसल में से प्रत्येक ने पास होनासा कंज्यूमर के 23,86,500 शेयर थे। इस आईपीओ के जरिए वे अपने-अपने हिस्से में से 11,93,250 शेयर बेच रहा है। उन्होंने ये शेयर 38.30 लाख रुपये में खरीदे थे और अब इन्हें 38.66 करोड़ रुपये में बेच रहे हैं। कंपनी के प्रमोटर वरुण अलघ और गजल अलघ, ऋषभ हर्ष मरीवाला और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस इश्यू के जरिए कंपनी के शेयरों को बेच रही हैं। शिल्पा शेट्टी 13.9 लाख शेयर बेच रही हैं। उन्होंने 2018 में 41.86 रुपये के भाव पर शेयर खरीद थे। यानी उन्हें 674 परसेंट प्रॉफिट हुआ है। मैरिको का फाउंडर हर्ष मरीवाला के बेटे ऋषभ ने 6.05 रुपये के भाव पर होनासा कंज्यूमर के शेयर खरीदे थे। उन्होंने 5,255 परसेंट रिटर्न मिल रहा है।

कब होगी लिस्टिंग

इस आईपीओ पर दो नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है और इसकी लिस्टिंग 10 नवंबर को होने की उम्मीद है। इसमें 365 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रमोटर्स, इन्वेस्टर्स और अन्य शेयरधारक 4.12 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री कर रहे हैं। गुरुग्राम की इस कंपनी के आईपीओ में प्राइस बैंड 308 रुपये से 324 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आईपीओ का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। 15% हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए है। कम से कम 46 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है।

इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में वरुण अलघ और उनकी पत्नी गजल अलघ ने की थी। साल 2022 में यह यूनिकॉर्न बन गई थी। यानी इसकी वैल्यू एक अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। कंपनी को-फाउंडर वरुण अलघ ने बताया शुरुआती दौर में कंपनी को मुंबई में सिर्फ 25 बेबी किट का ऑर्डर मिला था। इससे कंपनी काफी उत्साहित हो गई थी। इस समय देश के 500 से ज्यादा शहरों में इस कंपनी के प्रॉडक्ट्स पहुंच रहे हैं। कंपनी का सालाना रेवेन्यू करीब 1,000 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। कंपनी में वरुण और गजल की 37.41% हिस्सेदारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.