ममता कुलकर्णी को 8 साल पुराने ड्रग्स केस में मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सबूतों के आभाव में दी क्लीनचिट
Updated on
27-07-2024 01:43 PM
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 1992 में राज कुमार और नाना पाटेकर की फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की। ममता ने 1990 के दशक में 'करण अर्जुन', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में काम किया है। सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने वाली अदाकारा का नाम साल 2016 के ड्रग तस्करी मामले में आया था। वह भी बाकी आरोपियों में से एक थीं, जिसमें 2000 करोड़ रुपये की इफेड्रिन जब्त की गई थी। अब इसमें कोर्ट का फैसला आया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने ममता कुलकर्णी के केस को आखिरकार खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह सबूतों के अभाव के कारण ममता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर रहा है। कथित तौर पर, जस्टिस भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे की पीठ ने यह कहते हुए आपराधिक मामला खारिज कर दिया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। अदालत ने अभी आदेश के बारे में ज्यादा और जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ममता की केस रद्द करने की याचिका स्वीकार कर ली जाएगी।
ममता कुलकर्णी के पति को मास्टरमाइंड माना जाता है
ममता ने कथित तौर पर अदालत के समक्ष दावा किया कि उन्हें 'ड्रग घोटाले में बलि का बकरा बनाया गया है'। 2018 में ममता कुलकर्णी ने अपने खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ममता के पति विक्की गोस्वामी को इस रैकेट का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिन्होंने इफेड्रिन का मैन्युफैक्चर और प्रोड्यूस किया था।
पुलिस ने 80 लाख रुपये का पदार्थ बरामद किया था
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी याचिका में कहा गया है, 'केवल इस आधार पर कि याचिकाकर्ता यानी ममता का सह-आरोपी विक्की गोस्वामी के साथ एक खास रिश्ता है, इस बुनियाद पर उन्हें आरोपी नहीं बनाया जा सकता।' 12 अप्रैल, 2016 को ठाणे पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल विभाग ने दो कारों को रोका और 2-3 किलोग्राम इफेड्रिन जब्त किया था। इनकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। एक्ट्रेस समेत 7 अन्य को वॉन्टेड घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा था कि ममता कुलकर्णी केन्या के एक होटल में एक आरोपी, उसके साथी विक्की गोस्वामी और अन्य के बीच हुई मीटिंग में शामिल थी। 2017 में गोस्वामी को अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन एजेंसी (डीईए) ने हिरासत में लिया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…