ममता कुलकर्णी 25 साल बाद लौटीं भारत, साल 2000 से थीं देश से बाहर, बोलीं- 2025 के महाकुंभ के लिए वापस आई
Updated on
04-12-2024 04:40 PM
90 के दशक की सनसनी ‘करण अर्जुन’ फेम खूबसूरत अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की। अभिनेत्री की वापसी पर उनके फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आए। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर ममता कुलकर्णी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। वीडियो में भावुक ममता कहती नजर आ रही हैं।
ममता कुलकर्णा वीडियो में कहती हैं, 'हेलो दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं 25 साल बाद भारत, मुंबई, आमची मुंबई आई हूं।' एक्ट्रेस ने बताया, 'साल 2000 में भारत से बाहर की अपनी पूरी यात्रा को लेकर मैं बहुत भावुक हूं और अब ठीक 2024 में मैं यहां हूं और मैं वाकई बहुत खुश हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे व्यक्त करूं, मैं भावुक हूं।'
ममता कुलकर्णी की आंखों में आंसू
आगे एक्ट्रेस बोलीं, 'दरअसल, जब फ्लाइट लैंड हुई या फ्लाइट लैंड होने से पहले मैं अपने इर्द गिर्द देख रही थी। मैंने सालों बाद अपने देश को ऊपर से देखा और वो वक्त मेरे लिए खास था, मैं भावुक थी। मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने जब अपना पैर इंटरनेशनल मुंबई एयरपोर्ट पर रखा तो मैं धन्य हो गई।' एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, '25 साल बाद अपनी मातृभूमि पर वापस आई, 12 साल की तपस्या के बाद 2012 के कुंभ मेले में भाग लिया और ठीक 12 साल बाद 2025 के एक और महाकुंभ के लिए वापस आई।'
ममता कुलकर्णी को ड्रग्स केस में राहत
हालांकि, ममता कुलकर्णी ने अपने भारत आने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। ‘वक्त हमारा है’ फेम ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'आंदोलन' और 'बाजी' जैसी सफल फिल्में दी हैं। बता दें कि बंबई उच्च न्यायालय ने ममता कुलकर्णी के खिलाफ 2016 में दर्ज किये गये ड्रग्स संबंधी मामले को यह कहते हुए रद्द कर दिया है कि उनके खिलाफ मुकदमा जारी रखना अदालती प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। कोर्ट ने FIR भी रद्द करने का आदेश दिया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…