Select Date:

Gadar 2 देखने गए शख्स को बेल्ट से बुरी तरह पीटा, बरेली में नाइट शो के दौरान मच गई भगदड़

Updated on 14-08-2023 06:26 PM
सनी देओल की 'गदर 2' 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई है। 22 साल बाद भी थिएटर्स में वैसा ही जलवा देखने को मिला, जैसा 'गदर: एक प्रेम कथा' की रिलीज के दौरान देखने को मिला था। हालांकि इस बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में एक घटना घट गई। वहां एक शख्स को दर्शकों ने हाथ-पैर और बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया। दावा किया जा रहा है कि 'गदर 2' देखने आए शख्स ने थिएटर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा दिए थे। यह देख वहां मौजूद लोग भड़क गए और उसे बुरी तरह पीट दिया। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आखिरी शो के दौरान झड़प

'फ्रीप्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त को रिलीज हुई Gadar 2 के उस दिन प्रसाद टॉकीज में चार शो लगे थे, और वो सभी हाउसफुल चल रहे थे। आखिरी शो के दौरान प्रसाद टॉकीज में रात के 11 बजे दो लोगों के बीच झड़प हो गई।

शख्स ने लगाए थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे?

झड़प किस बात पर हुई, यह तो पता नहीं चल पाया, लेकिन कहा जा रहा है कि उन दोनों ने शराब पी रखी थी। वो पहले एक-दूसरे पर चिल्लाते रहे और फिर भिड़ गए। उनमें से एक शख्स ने बेल्ट निकाल ली, और दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इस चक्कर में अन्य कुछ लोगों को भी चोट लग गई। इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी गई और कोतवाली से फोर्स भी पहुंच गई। पर उससे पहले ही मारपीट करने वाले वहां से भाग गए।

'गदर 2' का क्रेज, अब तक का कलेक्शन

बात करें 'गदर 2' के क्रेज की, तो लोग इस फिल्म को लेकर क्रेजी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग ट्रैक्टर से भी फिल्म देखने पहुंचे। कुछ जगहों पर लोग थिएटर के अंदर नाचते-गाते और सीटियां बजाते नजर आए। 11 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' ने ओपनिंग डे पर 40.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी, और तीसरे दिन 51.7 करोड़ रुपये कमाए। सिर्फ तीन दिनों में ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 134.88 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 'गदर 2' में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के अलावा लव सिन्हा, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा नजर आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.