Select Date:

मंजुलिका ने थ‍िएटर्स में 'सिंघम अगेन' को दी कांटे की टक्‍कर, होगी तगड़ी कमाई

Updated on 01-11-2024 12:24 PM
कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर रूह बाबा बनकर फिर से आ गए हैं। मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी हुई है। जबकि माधुरी दीक्ष‍ित और तृप्‍त‍ि डिमरी की 'भूल भुलैया फ्रेंचाइज' में एंट्री एक्‍साइटमेंट बढ़ाने वाली है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' में वो सब कुछ है, जो इसे बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार बना सकता है। फिल्‍म ने जबरदस्‍त एडवांस बुकिंग की है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके सामने अजय देवगन की मल्‍टीस्‍टारर 'सिंघम अगेन' है, जिसकी फेस वैल्‍यू कहीं ज्‍यादा है। अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने प्री-सेल्‍स में भले ही 'सिंघम अगेन' को पछाड़ दिया हो, लेकिन स्‍पॉट बुकिंग में यह मात खा रही है। इसका असर पहले दिन की कमाई पर भी साफ दिखेगा।


साल 2024 के सबसे बड़े बॉलीवुड क्‍लैश में किसकी जीत होगी, यह तो वक्‍त बताएगा। लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि फर्स्‍ट वीकेंड में 'भूल भुलैया 3' रोहित शेट्टी की फिल्‍म को कड़ी टक्‍कर दे रही है। अनीस बज्‍मी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ने 'भूल भुलैया 2' से खूब धूम मचाई थी। 'सिंघम' की तरह ही यह भी एक सुपरहिट फ्रेंचाइज है। देशभर में यह फिल्‍म 3000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। जबकि 'सिंघम अगेन' 3500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर।

'भूल भुलैया 3' एडवांस बुकिंग


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले 'भूल भुलैया 3' ने 17.12 करोड़ रुपये की तगड़ी एडवांस बुकिंग की है। फिल्‍म के लिए कुल 5 लाख 54 हजार 344 टिकटों की प्री-सेल्‍स बिक्री हुई है। यकीनन इसने एडवांस बुकिंग में 'सिंघम अगेन' की 15.12 करोड़ की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन स्‍पॉट बुकिंग में 'सिंघम अगेन' का पलड़ा भारी है। इसकी बड़ी वजह फिल्‍म में सितारों की फौज है।

'भूल भुलैया 3' का बजट और रनटाइम


'भूल भुलैया 3' का सारा दारोमदार कंटेंट पर है। फिल्‍म का रनटाइम 2 घंटे और 38 मिनट मिनट है, जो 'सिंघम अगेन' (2 घंटे 24 मिनट) से थोड़ी अध‍िक है। बॉक्‍स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग 'सिंघम अगेन' से दो दिन पहले शुरू हो गई थी। अध‍िक से अध‍िक स्‍क्रीन काउंट की लड़ाई के बीच यह फिल्‍म सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में प्राइम शोज में दिखाई जा रही है। फिल्‍म का बजट 150 करोड़ रुपये के करीब है।

पहले दिन कितना कमाएगी 'भूल भुलैया 3'


'सिंघम अगेन' के मुकाबले कम स्क्रीन मिलने के बावजूद, 'भूल भुलैया 3' ने सिनेमाघरों में मजबूत शुरुआत की है। सुबह के शोज में करीब 20% सीटों पर दर्शक नजर आ रहे हैं। यह ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी में भी अजय देवगन की फिल्‍म को कड़ी टक्‍कर दे रही है। बाजार के जानकार यही मानकर चल रहे हैं कि 'भूल भुलैया 3' ओपिनंग डे पर 30-35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर सकती है।

वीकेंड में दोनों फिल्‍में कमा सकती हैं 200 करोड़


'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' ये दोनों ही फिल्‍में ओपिनंग डे पर साथ मिलकर 70 करोड़ के आसपास कमाई कर सकते हैं। जबकि पहले वीकेंड में दोनों की कुल कमाई देश में 200 करोड़ रुपये तक जा सकती है। लेकिन असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी, क्‍योंकि वीकेंड के बाद सारा दारोमदार कंटेंट और वर्ड ऑफ माउथ पर होगा। दर्शक जिस भी फिल्‍म को ज्‍यादा पसंद करेंगे, वह सिनेमाघरों और बॉक्‍स ऑफिस पर राज करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.