Select Date:

सीजन के पहले नॉमिनेशन में निशाना बनीं मन्नारा चोपड़ा, सनी आर्या से भिड़े अभिषेक कुमार

Updated on 17-10-2023 10:45 AM
'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर को प्रीमियर हुए इस गेम शो में कंटेस्टेंट्स ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन असली मजा तो इस सीजन के पहले नॉमिनेशन में देखने को मिलने वाला है। दरअसल ज्यादातर घरवाले मन्नारा चोपड़ा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देंगे। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है।

Bigg Boss 17 प्रोमो में बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि इस सीजन के पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगती हैं। शॉक तब लगता है, जब 'दिल रूम' में रहने वाले कंटेस्टेंट्स मन्नारा चोपड़ा का इविक्शन चाहते हैं। यानी वो सभी मिलकर मन्नारा को नॉमिनेट कर देते हैं। अपने ही लोगों की दगाबाजी देखकर मन्नारा रोने लगती हैं, जिसके बाद बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं।

रोने लगीं मन्नारा, बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाया

Mannara Chopra रोते हुए बोलती हैं, 'इतने डबल स्टैंडर्ड? वो मेरे सामने कितने अच्छे से बोल रहे हैं। मुझे विक्की की वजह से बहुत बुरा लगा है। अब देखना यह होगा कि मन्रारा चोपड़ा इस हफ्ते घर से बेघर होती हैं या नहीं। मालूम हो कि बिग बॉस मन्नारा, रिंकू धवन और मुनव्वर फारूकी को अपना फेवरेट घोषित कर चुके हैं।


अभिषेक का अरुण और सनी आर्या संग झगड़ा

वहीं दूसरी ओर, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच जंग जारी है। पहले ही दिन एक-दूसरे पर अटैक करने वाले अभिषेक और ईशा फिर से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इस लड़ाई के बीच अरुण आ जाते हैं, और अभिषेक उन पर भी बरस पड़ते हैं। बात यहीं रुकने वाली नहीं है क्योंकि अभिषेक कुमार फिर सनी आर्या से भी झगड़ पड़ते हैं। सनी आर्या बौखला जाते हैं और अभिषेक को ठंड रखने की चेतावनी देते हैं। कुल मिलाकर पहले दो दिनों में ही 'बिग बॉस 17' में काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिले हैं। देखना यह होगा कि ये लड़ाई-झगड़े इस वीकेंड का वार क्या रंग दिखाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.