पत्रकार बने मनोज बाजपेयी, OTT पर करेंगे 8000 करोड़ के 2G घोटाले का पर्दाफाश, जानिए रिलीज डेट
Updated on
03-12-2024 05:18 PM
मनोज बाजपेयी एक बार फिर से अपनी दमदार अदाकारी लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'डिस्पैच' का ट्रेलर मंगलवार, 3 दिसंबर को रिलीज हो गया है। यह एक थ्रिलर-ड्रामा है, जो सिनेमाघरों की बजाय सीधे OTT पर रिलीज हो रही है। मनोज बाजपेयी इसमें एक क्राइम जर्नलिस्ट बने हैं, जो 8000 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश करने जा रहा है। इस घोटाले के तार 2G और T20 से जुड़े हुए हैं।
'डिस्पैच' का प्रीमियर बीते दिनों गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में किया गया था। वह फिल्म को खूब तारीफ मिली थी। इससे पहले फिल्म का टीजर और पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद ही उत्सकुता बनी हुई थी कि मनोज बाजपेयी इस बार क्या नया लेकर आ रहे हैं।
यहां देखें, 'डिस्पैच' का ट्रेलर
दो मिनट और 11 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत मनोज बाजपेयी से होती है, जो 'डिस्पैच' नाम के अखबार में पत्रकार हैं। वह देश के सबसे बड़े 8000 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले हैं। यह GDR 2G घोटाला ऐसा है, जिसके तार T20 मैच से भी जुड़े हैं। ट्रेलर की शुरुआत रोमांचक तरीके से होती है, जहां मनोज फोन पर किसी से पूछते हैं कि क्या चोरी हुई थी और सुना है कि एक गार्ड की हत्या हुई थी? इस पर फोन पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति कहता है कि गार्ड की मौत दुर्घटना में हुई थी।
धमकी, दोस्त की सलाह और रोमांस
ट्रेलर में आगे हम सच के पीछे भाग रहे मनोज बाजपेयी को देखते हैं। उन्हें मिल रही जान की धमकियों से हमारा सामना होता है। एक दोस्त की सलाह है कि वो इस घोटाले से दूर रहें, क्योंकि यह उनकी सोच से भी बड़ा है। एक महिला पत्रकार भी है, जिसके साथ मनोज बाजपेयी का रोमांटिक एंगल दिखाया गया है।
कब और कहां देख सकेंगे 'डिस्पैच' मूवी
कनु बहल के डायरेक्शन में बनी 'डिस्पैच' को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी ईशानी बनर्जी और कनु बहल ने लिखी है। यह फिल्म 13 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा शहाना गोस्वामी, अर्चिता अग्रवाल और ऋतुपर्णा सेन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
क्या था 2G स्पेक्ट्रम घोटाला
घोटाले पर बात हो रही है तो बता दें कि 2जी स्पेक्ट्रम देश में एक बड़ा राजनीतिक विवाद था। देश की यूपीए गठबंधन सरकार के राजनेता और अधिकारियों पर आरोप लगे थे कि 2जी स्पेक्ट्रम के 122 लाइसेंसों की बिक्री में कुछ टेलीकॉम ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाया गया है।
मनोज बाजपेयी बोले- पत्रकार दोस्तों के कारण मदद मिली
'डिस्पैच में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी कहते हैं, 'मेरे कई करीबी दोस्त हैं जो दिल्ली और मुंबई से खोजी पत्रकार हैं, जिनसे मैं कई साल से मिल रहा हूं, ताकि मैं उनकी नौकरी के स्वभाव को समझ सकूं। उनके संघर्ष और द्वंद्व को समझने के कारण मुझे इस किरदार को निभाने में बहुत मदद मिली है।'
शूट के दौरान मनोज के घुटने में लगी थी चोट
न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' से बातचीत में उन्होंने बताया था कि 'डिस्पैच' की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म एक पत्रकार की अंदरूनी और बाहरी दोनों दुनिया को दिखाती है। इन दोनों दुनिया में आगे बढ़ने की कोशिश में, मेरे पैर कभी-कभी इधर-उधर चले जाते थे और इस सब में, मेरा घुटना घायल हो गया।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…