मान्यता अकेली है... जेल जाते वक्त प्रेगनेंट पत्नी के लिए डरे हुए थे संजय दत्त, शीबा से बीवी के लिए मांगी थी मदद
Updated on
20-02-2025 02:06 PM
संजय दत्त को साल 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट धमाके मामले में 5 साल जेल की सजा काटनी पड़ी थी। उस वक्त एक्टर की पत्नी मान्यता दत्त प्रेगनेंट थीं। मान्यता को ऐसी हालत में अकेले छोड़ने की बात पर ही संजय दत्त का दिल भर आया था। तब उन्होंने बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप की मदद ली थी। संजय दत्त पत्नी मान्यता को अकेले छोड़ने को लेकर डरे हुए थे। शीबा ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है और बताया कि एक्टर ने उनसे मान्यता का ख्याल रखने और देखभाल करने को कहा था।
संजय दत्त को बम ब्लास्ट मामले में अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल की सजा मिली थी। हालांकि, वह इस दौरान जमानत पर जेल से बाहर आते-जाते रहे। लेकिन साल 2016 में फाइनली वह अपनी सजा काटकर रिहा हो गए थे। लेकिन जब संजय दत्त 2009-2010 के बीच जेल में थे, तो मान्यता प्रेगनेंट थीं। वह जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली थीं।
शीबा को फोन कर बोले थे संजय- मान्यता अकेली है, तुम ध्यान रखना
शीबा आकाशदीप ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह उस मुश्किल दौर में मान्यता के साथ खड़ी रहीं और इस बात का ध्यान रखा कि वह कभी अकेली न रहें। शीबा उस वक्त को याद करते हुए बताया, 'जब वह जेल जा रहे थे, तो उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'मान्यता अकेली है, मैं चाहता हूं कि तुम जाओ और उसकी देखभाल करो।'
'मैं 9 महीने तक मान्यता के साथ रही, ख्याल रखा'
शीबा ने आगे बताया, 'मैं रोज अपने घर से मान्यता के पास जाती। उनके साथ बैठती और वक्त बिताती क्योंकि वह उस वक्त प्रेगनेंट थीं और अकेली थीं। मैं उनके (संजय दत्त) जेल से बाहर आने तक मान्यता के साथ रहना चाहती थी। इसलिए मैं पूरे 9 महीने मान्यता के साथ रही।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…