मुंबई: आज सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार है। आज भी शेयर बाजार में गिरावट का ही दौर है। यह लगातार 5वां सत्र है, जबकि शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बीते 15 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स ने 67,838 का अपना सार्वकालिक उच्च स्तर को छुआ था। लेकिन, तब से आज तक यह करीब 2,000 अंक टूट गया है। बतााया जाता है कि वैश्विक स्तर पर महंगाई और अन्य चुनौतियों के चलते शेयर बाजारों पर काफी दबाव है। ऐसे में छोटे निवेशक या रिटेल इनवेस्टर को क्या करना चाहिए, इसके लिए हमने कुछ जानकारों से बात की।
क्या कहना है जानकारों का
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय शेयर बाजार में एक बड़ा करेक्शन होता दिख रहा है। ऐसे में जिन इनवेस्टर्स ने शेयर बाजार में कमाई की है, उन्हें मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए। जहां तक नए सौदों की बात है तो उससे बचना चाहिए। आपके लिए पूरा साल पड़ा है। थोड़े दिन दम साध कर रखिए। मौके फिर से आएंगे। हाल ही में सैमको सिक्योरिटीज के एक सर्वे किया था। उससे पता चला है कि दिल्ली के 58 फीसदी ट्रेडर्स पिछले वर्ष शेयर बाजार में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं।
लंबे समय के लिए कुछ शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि इसी समय कुछ ऐसे शेयर भी हैं जिन पर आप लंबे समय के लिए दांव लगा सकते हैं। लेकिन किन शेयरों पर दांव लगाना है, इसका फैसला अपने मन से नहीं करें। इसके लिए आप किसी बाजार विशेषज्ञ की सलाह लें। व्हाट्सऐप पर शेयर हो रहे टिप्स से दूर रहिए क्योंकि वह आपको भारी चूना लगा सकता है। शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए पूरी योजना के साथ निवेश करना होता है। वैसे भी शेयर बाजार में करीब 90 फीसदी निवेशकों ने पैसे गंवाए हैं, बनाए नहीं है।
फॉरेन इनवेस्टर्स निकाल रहे हैं पैसे
इस समय फॉरेन इनवेस्टर्स भारतीय बाार में पैसे लगा नहीं रहे हैं बल्कि निकाल रहे हैं। हालांकि इसी साल अप्रैल से अगस्त तक भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने बड़े पैमाने पर निवेश किया था। लेकिन सितंबर में इन्होंने जम कर पैसे निकाले। बीते शुक्रवार तक इन्होंने 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है। ऐसा देखा गया है कि जब भी विदेशी निवेशकों ने बाजार से पैसे निकालते हैं, तो शेयर बाजार में गिरावट आती है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…