Select Date:

शादी, मौत और जिंदगी भर का गम... नीलम सिंह को बड़े नाजों से बीवी बनाकर लाए थे पवन सिंह, 3 महीने बाद हुई थी अनहोनी

Updated on 28-09-2023 02:11 PM
पवन सिंह को कौन नहीं जानता। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार'। खूब नाम, पैसा और शोहरत। लेकिन कहते हैं ना आदमी चाहे जितना बड़ा हो, हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई समस्या जरूर होती है। पवन सिंह की निजी जिंदगी तब सुर्खियों में आई, जब उन्होंने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की। उनकी शादी के वीडियोज यूट्यूब पर भी हैं। घर-परिवार वालों के सामने उन्होंने नीलम का हाथ थामा। उन्हें अपनी दुल्हनिया बनाकर लाए। लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। किसे पता था कि शादी के 3 महीने बाद ही एक अनहोनी होने वाली है। नीलम की मौत। उन्होंने घर पर ही फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी थी। हर कोई सन्न था। मन में सवाल कौंध रहा था कि आखिर इतनी बड़ी स्टार की बीवी को किस बात का गम! लेकिन जो होना था, वो हुआ। पवन आज भी नीलम को याद करते हैं। नीलम के जाने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी क्षति बताते हैं। वो कहते हैं कि वो उनके जीवन में थीं और हमेशा ही रहेंगी।

9 साल पहले की बात है। करियर में सफलता की ऊंचाई छूने वाले Pawan Singh ने घर बसाने का फैसला किया। 1 दिसंबर 2014 को वो धूमधाम से अपनी बारात नीलम सिंह के घर लेकर गए। वेडिंग सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स, रिश्तेदार और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम शामिल हुए थे।

मौत से पहले नीलम के साथ क्या हुआ था?

आपको शायद ही मालूम होगा कि नीलम सिंह, पवन सिंह के बड़े भाई की साली थीं। यानी भाभी की बहन। घर में दो बहनें ही जेठानी-देवरानी बनकर आईं। तब नीलम 21 साल की थीं और बीए कर रही थीं। जिस समय नीलम ने ये कदम उठाया था, उससे करीब 6 दिन पहले वो एग्जाम देने के लिए मुंबई से आरा गई थीं। एग्जाम देने के बाद वो 3 मार्च को पति पवन के साथ मुंबई वापस चली गई थीं। 5 दिन बाद 8 मार्च को नीलम ने मुंबई में फ्लैट में अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला ले लिया। उनकी डेडबॉडी सबसे पहले उनकी बहन ने देखी थी। उन्होंने ही बाद में खुलासा किया था कि काम की वजह से पवन हमेशा बिजी रहते थे और नीलम को वक्त नहीं देते थे। इस कारण नीलम टेंशन में रहती थी।

'भगवान हर इंसान के जीवन में हर खुशी नहीं देते हैं'

पवन सिंह हमेशा नीलम को याद करते हैं। जिस दिन नीलम ने दुनिया को अलविदा कहा था, उस दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी पहली बीवी के लिए पोस्ट करते हैं। उन्हें याद करते हैं। साल 2021 में उन्होंने नीलम की फोटो शेयर की थी और भावुक नोट लिखा था, 'मेरे जीवन कि सबसे बड़ी क्षति... भगवान हर इंसान के जीवन मे हर खुशी नहीं देते हैं पर आप मेरे जीवन मे थीं हैं और आजीवन रहेंगी। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें।'

3 साल बाद पवन सिंह ने की नई शुरुआत

नीलम की मौत के 3 साल बाद पवन सिंह ने जिंदगी की फिर से नई शुरुआत की। उन्होंने साल 2018 में बलिया में ज्योति सिंह से शादी की। दोनों की शादीशुदा जिंदगी शुरुआत में तो अच्छी रही, लेकिन बाद में इनके रिश्ते में खटास आ गई। 5 साल बाद ज्योति ने तलाक की अर्जी दी।


पवन सिंह ऐसे बने थे 'पावर स्टार'

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार के पास जोकहरी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने चाचा अजीत सिंह से सिंगिंग सीखी। वो 12वीं तक पढ़े हैं। उन्होंने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था और अपनी मेहनत के दम पर सफलता का मुकाम हासिल किया। उन्हें फैंस प्यार से 'पावर स्टार' भी कहते हैं। पवन ने बचपन से ही स्टेज पर गाना और शो करना शुरू कर दिया था। उन्होंने भोजपुरी भाषा के पॉप एल्बम में काम किया।

इस गाने से मिली थी सफलता

पवन सिंह का पहला एल्बम 'ओढ़निया' साल 1997 में रिलीज हुआ था। फिर साल 2004 में उन्होंने 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिर साल 2008 में 'लॉलीपॉप लागेलू' एल्बम रिलीज किया और ये देखते ही देखते पूरे देश में फेमस हो गया। इतने साल बीत जाने के बाद भी ये सॉन्ग लोगों की जुबां पर रहता है। इसी गाने ने पवन को घर-घर में फेमस कर दिया था।

बॉलीवुड में भी किया है काम

क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी काम किया है। साल 2020 में 'कमरिया हिला रही है' सॉन्ग किया, जिसमें लॉरेन गॉटलिब थीं। उनका दूसरा बॉलीवुड सिंगल 'बबुनी तेरे रंग में' था, जिसमें त्रिधा चौधरी थीं। फिर 'करंट' में पायल देव थीं। उन्होंने साल 2021 में सोनू निगम के साथ छठ गीत भी गाया है। कई बॉलीवुड गानों का भोजपुरी वर्जन भी बनाया है। वो एक्टर, सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.