इनकम टैक्स अफसर बनकर की सिपाही से शादी, समारोह में लाए किराए के रिश्तेदार, आरोपी महिला गिरफ्तार
Updated on
09-10-2023 03:51 PM
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिपाही से धोखाधड़ी का मामला चर्चा में है। कानपुर पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी से जुड़े एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है, जो किसी बॉलिवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं लगता। एक पुलिस कॉन्स्टेबल की फेसबुक के जरिए एक महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आया। पति को जब पता चला कि शादी में जो रिश्तेदार आए थे, वे तो किराए के थे। उसकी बीवी पहले से शादीशुदा है। सिपाही ने मामले की लिखित शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई की गई। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सिपाही की शिकायत पर रिपोर्ट लिख कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि फजलगंज थाने में तैनात एक सिपाही ने फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती की। दोनों खूब बातें करने लगे। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड सिपाही को अपनी गलत पहचान बताई। 2021 में शादी के पहले महिला ने सिपाही से 6 लाख रुपये लिए। वह इस रुपये से एक एसयूवी खरीदना चाहती थी। यह एसयूवी सगाई के पहले आनी थी। सगाई में एसयूवी नहीं आई तो सिपाही ने अपनी मंगेतर से पूछा। उसने बताया कि गाड़ी की वेटिंग लिस्ट लंबी है, शादी तक गाड़ी आ जाएगी। महिला ने खुद को आयकर अधिकारी बताया था।
इसके बाद शादी हुई। शादी में एक इनोवा क्रिस्टा आई। पति-पत्नी हंसी-खुशी जीवन जी रहे थे, तभी सिपाही के परिवार से दबाव पड़ा कि दंपती एक फैमिली प्लान करें। एक दिन सिपाही घर पहुंचा तो उसे पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। इसके बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शादी में आए कथित रिश्तेदारों को तलाश पूछताछ शुरू हुई तो सामने आया कि उन्हें रुपये देकर लाया गया था। शादी में आई इनोवा क्रिस्टा भी किराए की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित शिवांगी सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से झांसी की रहने वाली है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…