Select Date:

मरियम नवाज बोलीं- नियमों का पालन नहीं करते चीनी:PAK में हुए आतंकी हमलों पर कहा- चीनी इंजीनियर प्रोटोकॉल के नाम पर भड़क जाते हैं

Updated on 08-04-2024 01:17 PM

पाकिस्तान में पूर्व PM नवाज शरीफ की बेटी और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा है कि देश में रह रहे चीनी नागरिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं। लाहौर में एक हाई-लेवल कमेटी की बैठक में मरियम ने कहा, "चीन के नागरिकों से जब सुरक्षा प्रोटोकॉल को मानने के लिए कहा जाता है तो वे भड़क जाते हैं। वे किसी भी तरह के अनुशासन का पालन करने में चिढ़चिढ़ाते हैं।"

दरअसल, 25 मार्च को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चीन के इंजीनियरों पर हमला हुआ था। इस आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त गाड़ी बिशम शहर से गुजर रही थी। पंजाब की CM मरियम नवाज ने इसी सिलसिले में बैठक की।

चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए मरियम ने मीटिंग की
इसमें लाहौर के कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा और फौज के कई अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान मरियम ने आश्वासन दिलाया कि उनकी सरकार हर हाल में चीनी कामगारों की मदद करेगी। साथ ही खैबर में हुए हमले की निंदा भी की।

मरियम ने कहा, "आज आतंकी भी डिजिटलाइज्ड हो गए हैं। ऐसे में हमें उनसे आगे निकलने की जरूरत है। आतंकियों के पास नए जमाने की तकनीक और हथियार हैं। उनके पास अमेरिका के वो हथियार हैं जिन्हें वे अफगानिस्तान में छोड़ गए थे। अफगानिस्तान से आतंकियों तक पहुंच रहे ये हथियार हमारी पुलिस फोर्स और एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती हैं। "

मरियम बोलीं- सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भर्ती कर रहे आतंकी
पंजाब की मुख्यमंत्री ने कहा, "आतंकी अब युवाओं को भी चालाकी से अपने संगठनों में भर्ती कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।" दूसरी तरफ, शुक्रवार को सामने आए एक स्टेटमेंट के मुताबिक, अब PM शहबाज शरीफ खुद चीनी नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी बैठकों को रिव्यू करेंगे।

पाकिस्तान में कई बार चीनी नागरिकों को टारगेट करके आतंकी हमले होते रहे हैं। 26 मार्च को हुए अटैक में विस्फोटकों से भरे आतंकियों के वाहन ने इंजीनियरों की गाड़ी में टक्कर मार दी थी।

आतंकी हमले के घंटे भर बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ इस्लामाबाद पहुंच गए थे और चीन के राजदूत से मुलाकात कर सफाई दी थी। शरीफ ने राजदूत को आश्वासन दिलाया था कि पाकिस्तान आतंकवाद के अंत तक इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

BLA के टारगेट पर चीन ही क्यों?
जापान के अखबार ‘निक्केई एशिया’ ने पाकिस्तान में मौजूद चीनी नागरिकों और उनके कारोबार पर खतरे को लेकर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन किया था। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के तमाम आतंकी संगठन चीनी नागरिकों और उनके कारोबार या कंपनियों को ही निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बीते 5 साल में यहां उनकी ताकत और रसूख बहुत तेजी से बढ़ा है।

कई जगहों पर तो वो स्थानीय लोगों से भी ज्यादा ताकतवर हैं। आतंकी संगठनों को लगता है कि चीनी नागरिकों की वजह से उनकी कम्युनिटी या इलाकों को नुकसान हो रहा है और वो उनके कारोबार छीन रहे हैं। शुरुआती तौर पर कराची और लाहौर जैसे इलाकों में चीनी नागरिकों के कारोबार और ऑफिसों पर हमले हुए। इसके बाद उनकी कंपनियों को टारगेट किया गया।

चीनी नागरिकों के लिए अलग प्रोटेक्शन यूनिट
2014 में पाकिस्तान सरकार ने चीन के नागरिकों की सिक्योरिटी के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट बनाई थी। इसमें 4 हजार से ज्यादा सिक्योरिटी ऑफिशियल्स शामिल हैं।

ज्यादातर सिक्योरिटी अफसर फौज से ताल्लुक रखते हैं। ये यूनिट 7567 चीनी नागरिकों को स्पेशल सिक्योरिटी मुहैया कराती है। इनमें ज्यादातर वो अफसर और वर्कर हैं जो CPEC से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.