मसाबा गुप्ता के पहले पति मधु मंटेना ने शेयर की शादी की फोटो, सासु मां नीना गुप्ता का आया रिएक्शन
Updated on
13-06-2023 10:46 PM
मधु मंटेना ने हाल ही में योगा इंस्ट्रक्टर इरा त्रिवेदी से शादी की थी। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ब्याह की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही पत्नी के लिए प्यारभरा पोस्ट लिखा है। फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर ने कहा कि अब वो पूरे हो गए हैं। उनकी ये दूसरी शादी है। पहले वह मसाबा गुप्ता के पति थे लेकिन बाद में इनका तलाक हो गया। खैर। अपने एक्स दामाद के इस शादी वाले पोस्ट पर एक्स सासू मां नीना गुप्ता ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में क्या लिखा है, आइए बताते हैं।
दरअसल, मधु मंटेना ने मसाबा गुप्ता को शादी के चार साल बाद 2019 में तलाक दिया था। इसके बाद फैशन डिजाइनर ने सत्यजीत मिश्रा से 2023 में सात फेरे लिए थे। अब कुछ महीने बाद उनके पहले पति ने भी शादी कर ली। योगा इंस्ट्रक्टर इरा त्रिवेदी से ब्याह रचा लिया। इन दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। काफी समय डेट किया और फिर सात जन्म साथ रहने का वादा कर लिया।
पत्नी के साथ मधु मंटेना का पोस्ट
मधु मंटेना ने शादी की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'अब मैं पूरा हो गया हूं। मैंने इससे पहले अपनी पूरी लाइफ में कभी इतनी खुशी और शांति महसूस नहीं की। मैं खुशी से फूला नहीं समाया था जब मैंने इरा से शादी के बारे में पूछा था। अब भगवान की अनुम्पा से मैंने उससे शादी कर ली। इरा ने मुझे भगवान के करीब लाने में काफी मदद की। हम दोनों अब अपने इस जीवन में बेहद खुश हैं।'
मधु मंटेना के पोस्ट पर नीना का रिएक्शन
अब मधु मंटेना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया। फैन्स और रिश्तेदारों के साथ-साथ दोस्तों ने भी दोनों को नए सफर के लिए बधाई दी। वहीं, एक्स सासू मां नीना गुप्ता ने भी अपना प्यार लुटाया। उन्होंने अपने एक्स दमाद को बधाई दी है। इससे ये तो साफ है कि रिश्ता भले टूट गया हो लेकिन इनके बीच कनेक्शन अभी भी जिंदा है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…