Select Date:

रमजान में स्‍पेस से अद्भुत दिख रहा मक्‍का-मदीना, यूएई के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो

Updated on 20-04-2023 07:56 PM
अबू धाबी: संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यात्री सुल्‍तान अल नेयादी के एक वीडियो पर इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वीडियो के जरिए नेयादी ने मुसलमानों के तीर्थस्‍थल मक्‍का मदीना का नजारा दिखाने की कोशिश की है। वह काफी हद तक इसमें सफल हुए हैं क्‍योंकि जो कुछ भी नेयादी ने वीडियो में कैप्‍चर किया है, वह हैरान करने वाला है। नेयादी ने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन (आईएसएस) से मक्‍का मदीना की मस्जिदों का वीडियो बनाया है।
17 अप्रैल को ट्वीट किया वीडियो
नेयादी ने आईएसएस से शूट किए गए इस वीडियो को 17 अप्रैल को ट्वीट किया। नेयादी ने लिखा, 'अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन से इन मुबारक रातों पर सलमान के बच्‍चों को एक तोहफा। दो पवित्र मस्जिदों वाले देश के लिए समर्पित, रहस्‍य और संदेश की धरती, सऊदी अरब का साम्राज्‍य।' उनके इस वीडियो को 15 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं और कई लोग इसे री-ट्वीट कर रहे हैं। नेयादी ने जो फुटेज पोस्‍ट की उसमें सऊदी अरब की विशाल मस्‍जिद को अंधेरे में जगमगाते हुए देखा जा सकता है।
मार्च में शुरू हुआ मिशन
नेयादी ने इसी साल मार्च में अपना छह महीने का मिशन शुरू किया है। तब से ही लगातार वह कई खूबसूरत वीडियो शेयर करते आ रहे हैं। हाल ही में नेयादी ने अपनी एक्‍सरसाइज की एक क्लिप शेयर की थी जो उन्‍होंने जीरो गुरुत्‍वाकर्षण में की थी। अल नेयादी इस क्लिप में एक ट्रेडमिल पर थे जिस पर स्प्रिंग और हारनेस से सुरक्षा दी गई थी। हारनेस की वजह से नेयादी को वही प्रभाव मिल रहा था जो धरती पर ट्रेडमिल पर एक्‍सरसाइज करते हुए मिलता है। अल नेयादी ने अंतरिक्ष से पिछले महीने रेत के तूफान की काफी खूबसूरत तस्‍वीरें ली थीं।

अंतरिक्ष में होगी चहलकदमी
28 अप्रैल को नेयादी अरब देशों के पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री बन जाएंगे जो आईएसएस से निकलकर अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगे। नेयादी से पहले साल 2019 में हजा अल मंसूरी पहले अरब अंतरिक्ष यात्री थे जो अंतरिक्ष में पहुंचे थे। उनसे पहले सन् 1985 सऊदी प्रिंस सुल्‍तान बिन सलमान अरब देश के सबसे पहले नागरिक बने थे जो अंतरिक्ष में गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.