राजस्थान बीजेपी की दूसरी लिस्ट के लिए दिल्ली में बैठक, किसे मिलेगा टिकट जेपी नड्डा लगाएंगे फाइनल मुहर
Updated on
20-10-2023 01:56 PM
नई दिल्ली : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार रणनीतिक तैयारी में जुटी है। इसी बीच पार्टी नेतृत्व उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को लेकर मंथन में जुटा है। कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट पर विचार करने के लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक हो रही। इस बैठक में राजस्थान बीजेपी कोर कमेटी के नेता शामिल हैं। माना जा रहा कि इस बैठक के बाद बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट सामने आ सकती है।
टिकट के लिए बीजेपी कोर कमिटी की बैठक
जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राजस्थान चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया मौजूद हैं। इनके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, सतीश पुनिया, कुलदीप बिश्नोई, राजेंद्र राठौड़ और नितिन पटेल समेत राजस्थान बीजेपी कोर कमेटी में शामिल दूसरे दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।
पहले तेलंगाना अब राजस्थान के लिए बैठक
इससे पहले गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना की लिस्ट पर तेलंगाना कोर कमेटी के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के घर पर भी देर रात तक मैराथन बैठक हुई। जिसमें उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इसी पर मुहर लगाने और कैंडिडेट्स के नाम फाइनल करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के नेताओं संग विचार विमर्श करेंगे।
राजस्थान में 25 नवंबर को असेंबली चुनाव
राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होना है। बीजेपी ने राजस्थान के लिए अब तक उम्मीदवारों की एक ही लिस्ट जारी की है। पार्टी ने राजस्थान के लिए 9 अक्टूबर को जारी किए गए अपने पहले लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। अब देखना है कि दूसरी लिस्ट में पार्टी किस पर अपना भरोसा जताएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…