मेगन फॉक्स ने बताया कितनी बार करवाई प्लास्टिक सर्जरी, बोलीं- ईमानदारी से बताऊंगी तो भी महिलाएं ट्रोल करेंगी
Updated on
02-04-2024 07:10 PM
हॉलीवुड स्टार मेगन फॉक्स को लेकर अकसर ही ऐसी चर्चाएं होती रही हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर भी अकसर यूजर्स सर्जरी को लेकर सवाल करते नजर आते। हीरोइनें खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने के लिए अकसर ही सर्जरी का सहारा लेती हैं और मेगन फॉक्स की तस्वीरों को देखकर कई बार यह चर्चा होती रही है। साल 2022 में जब मेगन फॉक्स ने बेयॉन्से के बर्थडे पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थीं, तो उस वक्त भी एक्ट्रेस की प्लास्टिक सर्जरी की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। लेकिन अब मेगन फॉक्स ने इस पर खुलकर बात की है। 37 वर्षीय एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने कौन-कौन सी और कितनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई हैं।
Megan Fox ने एलेक्स कूपर को पॉडकास्ट शो 'कॉल हर डैडी' में अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने न सिर्फ वो प्रोसिजर बताए, जो करवाए हैं, बल्कि उनके बारे में भी डिटेल दी, जो कभी नहीं करवाए। साथ ही मेगन फॉक्स ने कहा कि वह सबकुछ ईमानदारी से बता भी देंगी, तो भी लोग उन्हें ट्रोल करेंगे।
मेगन फॉक्स ने बताया कौन-कौन सी सर्जरी करवाईं
मेगन फॉक्स ने बताया कि उन्होंने कौन-कौन सी प्लास्टिक सर्जरी करवाई और कब। वह बोलीं, 'जब मैं 21 या 22 साल की थी तब मैंने अपने ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई थी। मैंने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग करवाने के बाद इनकी दोबारा सर्जरी करवाई। इसके बाद अब हाल ही मैंने सर्जरी इसलिए करवाई क्योंकि मेरी बॉडी पर इतना फैट नहीं था कि इम्प्लांट को छुप सके। इसलिए मुझे बदलवाकर ऐसे इम्प्लांट लगवाने पड़े, जो सेट हो सकें।'
मेगन फॉक्स ने नहीं करवाईं ये सर्जरी
मेगन फॉक्स ने फिर बताया कि उन्होंने कौन-कौन सी प्लास्टिक सर्जरी कभी नहीं करवाईं। उन्होंने बताया, 'मैंने कभी भी किसी भी तरह का फेस लिफ्ट नहीं करवाया। न कोई मिड लिफ्ट और ना ही लेटरल ब्रो लिफ्ट। हालांकि मैं एक रेगुलर आइब्रो लिफ्ट चाहूंगी या शायद नहीं भी। मैंने कभी थ्रेडिंग नहीं करवाई और मैंने उस पर काफी रिसर्च भी किया है। मुझे ऐसा लगता है कि इसका कोई फायदा नहीं है। मुझे यह भी लगता है कि अगर मैं फेसलिफ्ट करवाऊंगी तो फिर उससे परेशानी होगी।'
कभी नहीं करवाई लाइपोसक्शन सर्जरी, पर परहेज नहीं
मेगन फॉक्स ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी बक्कल फैट रिमूवल या लाइपोसक्शन सर्जरी भी नहीं करवाई क्योंकि वह पहले से ही बहुत दुबली हैं। हालांकि उन्हें फिलर्स लेने से कोई परहेज नहीं है। मेगन फॉक्स कई इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर छा चुकी हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वह साल 2023 में Johnny & Clyde और Expend4bles में नजर आई थीं। अब वह फिल्म Subservience में नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…