मुनव्वर फारूकी की दूसरी बेगम बनीं महजबीन कोटवाला! इधर पढ़ा निकाह उधर इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू?
Updated on
27-05-2024 06:26 PM
मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी को लेकर चल रही खबरों के बीच अब सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीर सामने आ गई है। हाल ही में हॉस्पिटलाइज होने को लेकर खबरों में रहे मुनव्वर फारूकी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो उनके निकाह की बताई जा रही हैं। खबर आई है कि मुनव्वर ने महजबीन कोटवाला नाम की लड़की से गुपचुप निकाह कर लिया है। महजबीन कोटवाला नामक एक नया अकाउंट क्रिएट किया गया है, जिसे केवल मुनव्वर फारूखी ही फॉलो कर रहे हैं।
सोमवार को अचानक मुनव्वर फारूकी की खबरें सामने आईं और कहा गया कि करीबी रिश्तेदारों के बीच दोनों का निकाह 10-12 दिन पहले ही हो चुका है। वहीं ये भी बताया गया कि 26 मई रविवार को आईटीसी ग्रैंड मराठा में रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें हिना खान भी पहुंची थीं। हालांकि इन खबरों को लेकर कहीं से कोई कन्फर्म जानकारी नहीं थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस पोस्ट ने सबका धयान अपनी ओर खींच लिया है।
किसी ने दी बधाई, किसी ने कहा- ये सब फेक लग रहा है
महजबीन कोटवाला हैंडल से किए गए पोस्ट में कपल के हाथों की झलक है, जिसमें दुल्हन के हाथों में मेहंदी सजी दिख रही है। हालांकि, इस पोस्ट पर लोगों ने शादी की मुबारकबाद कम दी है, और मजाक ज्यादा उड़ाया है। लोगों को लग रहा है कि ये कुछ फेक ड्रामा चल रहा है और लोग कह रहे हैं- क्यों बेवकूफ बना रहे हो भाई। इस अकाउंट से इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की गई है।
कहा जा रहा- महजबीन भी सिंगर पैरेंट हैं
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुनव्वर फारूकी की दूसरी वाइफ पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। वहीं जहां मुनव्वर तलाकशुदा और एक बच्चे के पिता हैं, वहीं कहा जा रहा है कि महजबीन सिंगर पैरेंट हैं और उन्हें एक बेटी भी है।
मुंबई सेंट्रल की रहने वाली हैं महजबीन कोटवाला
'बिग बॉस 17' और 'लॉक अप' विनर मुनव्वर फारूकी की सीक्रेट वेडिंग को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने फैमिली के क्लोज़ मेंबर से जानकारी कन्फर्म की है। कहा गया है कि कॉमेडियन ने महजबीन कोटवाला से शादी की है जो मेमन कम्युनिटी से ताल्लुक रखती हैं। बताया गया है कि महजबीन मुंबई सेंट्रल के अगरीपारा इलाके में रहती हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…