माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐपल, इंटेल... इजरायल में दुनिया की इन दिग्गज कंपनियों का लगा है पैसा
Updated on
12-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: फिलिस्तीन के आंतकी गुट हमास और इजरायल के बीच इन दिनों घमासान मचा हुआ है। माना जा रहा है कि यह लड़ाई लंबी चल सकती है। इससे इजरायल की इकॉनमी भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। करीब 90 लाख की आबादी वाले इजरायल की जीडीपी करीब 521.69 अरब डॉलर की है। इजरायल को दुनिया में स्टार्टअप कंपनियों का हब माना जाता है। यही वजह है कि इस देश में भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की कंपनियों का एक्सपोजर है। भारत की करीब 10 लिस्टेड कंपनियों ने इजरायल में निवेश कर रखा है। इनमें टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, लार्सन एंड टुब्रो, भारत फोर्ज और सन फार्मा जैसी कंपनियां शामिल हैं।
इजरायल में हर शख्स के मिलिट्री ट्रेनिंग अनिवार्य है। हमास के हमले के बाद से देश की डिफेंस फोर्सेज ने 300,000 से अधिक रिजर्व लोगों को ड्यूटी पर बुलाया है। हाल के वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है। इजरायल की सेना, एयर फोर्स और नेवी में 150,000 मेंबर हैं। इसके साथ ही इजरायल की रिजर्व फोर्स में 450,000 सदस्य हैं। इनमें टीचर, टेक वर्कर्स, स्टार्टअप आंत्रप्रीन्योर, किसान, अटॉर्नी, डॉक्टर, नर्स, टूरिज्म से जुड़े लोग और फैक्ट्री वर्कर्स शामिल हैं। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी में इकनॉमिक्स के प्रोफेसर अयाल विंटर ने कहा कि इस लड़ाई का इजरायल की इकॉनमी पर असर होगा।
अमेरिकी कंपनियों का निवेश
अगर लंबाई लंबी खिंची तो रिजर्व्स लंबे समय तक रेगुलर काम पर नहीं लौट पाएंगे। 2022 में इजरायल का एक्सपोर्ट 160 अरब डॉलर से अधिक रहा। इजरायल से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट यूरोप को होता है। इसके बाद अमेरिका और एशिया का नंबर है। हालांकि इस लड़ाई के कई अहम सेक्टरों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं है क्योंकि उनमें बड़ी संख्या में विदेशी काम करते हैं। इनमें केमिकल सेक्टर भी शामिल है जो इजरायल के लिए एक्सपोर्ट का मुख्य साधन है। इजरायल का डेड सी का इलाका मिनरल्स से भरपूर है। एश्दॉद बंदरगाह गाजा पट्टी से महज 20 मील दूर है और यह पोटाश एक्सपोर्ट का हब है।
इस हफ्ते अब तक इजरायल का स्टॉक इंडेक्स छह फीसदी तक गिर चुका है। लेकिन जंग के बाद टेक सेक्टर में बूम आने की उम्मीद है। अमेरिका की हर टेक कंपनी ने इजरायल में निवेश किया है। इन कंपनियों का इजरायल में रिसर्च और डेवलपमेंट ऑफिस है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट, ऐपल और ओरेकल है। इंटेल भी इजरायल में एक मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी में निवेश कर रही है। यह जगह गाजा बॉर्डर से 30 मिनट की दूरी पर है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…