दूसरे हफ्ते में होने जा रहा है मिड एविक्शन, क्या 10 दिन में ही बेघर हो जाएंगी आलिया सिद्दीकी?
Updated on
27-06-2023 10:12 PM
बिग बॉस ओटीटी 2 में बीते दिन नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में दो लोग नॉमिनेट हुए। पहला जिया शंकर और दूसरा आलिया सिद्दीकी। पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, फलक नाज और बेबिका ध्रुवे ने बजर बजाकर इन दोनों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस एक मिड एविक्शन कर सकते हैं। 6 हफ्तों के शो में मेकर्स हर वीक दो-दो कंटेस्टेंट्स को निकालेंगे। ऐसे में इस हफ्ते दो लोग बाहर जाने के लिए बॉटम 2 में हैं। अब बिग बॉस किसे निकालेंगे, ये तो एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा। लेकिन ज्यादातर चांसेस आलिया सिद्दीकी के हैं। देखिए, अब एक हफ्ते में अगर एक को बिग बॉस निकालने लगे तो उनका भट्टा बैठ जाएगा। 6 हफ्तों का शो 12 हफ्तों का हो जाएगा। ऐसे में पहले हफ्ते में जहां किसी को उम्मीद नहीं थी। दो एविक्शन हो गए। इस हफ्ते भी मिड वीक एविक्शन की खबर आ रही है। आलिया सिद्दीकी या जिया शंकर में से कोई एक जाएगा। सब प्रिडिक्ट तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का ही कर रहे हैं क्योंकि उनका शो में योगदान कम है। मगर इसमें एक और लेकिन है। वो ये कि आलिया अभी घर की कप्तान हैं। इन्हें स्पेशल पावर शायद बिग बॉस दे सकते हैं। हालांकि उसके चांसेस बहुत कम हैं।
जिया शंकर होंगी एविक्ट?
जिया शंकर काफी एंटरटेनिंग हैं। वो कंटेस्टेंट्स की मिमिक्रि करके दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। हालांकि उनकी दोस्ती फिलहाल कुछेक से ही है। फलक नाज, पूजा भट्ट और अविनाश सचदेव से पहले बनती थी लेकिन बाद में एकदम बिगड़ गई। अब वो फुकरा, आलिया, जद और आकांक्षा के साथ ही समय बिताती हैं। पलक पुरसवानी चली ही गईं। तो कोई खास दोस्त बचा नहीं। नॉमिनेट तो है हीं। शायद उनको वीकेंड का वार में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
आलिया सिद्दीकी हो जाएंगी बेघर?
आलिया सिद्दीकी अगर चली गईं, तो शो को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि वो सिवाए पूजा भट्ट से बहस करने और इधर-उधर बैठ-लेटकर बतियाने के अलावा कुछ नहीं कर रही हैं। बीते दिनों किचन में खाना भी बना रही थीं लेकिन फुटेज उस हिसाब से नहीं मिल रहा था। लाइव फीड में भी उनका ऐसा ही हाल रहता था। ये बात कई बार घरवाले भी बोल चुके हैं और बाहर दर्शकों को भी लगता है कि वह अपना रियल फेस नहीं दिखा रही हैं। वह अपने इमोशन्स और रिएक्शन्स पर कंट्रोल कर रही हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…