पलायन, बेरोजगारी और शराब... नीतीश को घेरने के लिए बीजेपी ने बनाया तगड़ा प्लान
Updated on
18-10-2023 12:57 PM
पटना: बिहार में जब से एनडीए का साथ छोड़कर नीतीश कुमार राजद संग गए हैं, तभी से बीजेपी ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बिहार बीजेपी के नेता आए दिन नौकरी, शराब, बेरोजगारी, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने में लगे रहते हैं। इस बीच बीजेपी ने बिहार की सत्ता में आने के लिए भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार बिहार में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। अपनी रणनीति के तहत बीजेपी एग्रेसिव तरीके से नीतीश और तेजस्वी यादव को घेरेगी। बीजेपी ने इसके लिए 'P.B.S.' यानी पलायन, बेरोजगारी और शराब को लेकर महागठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी की है। इसकी एक झलक बीजेपी ने आज बुधवार को दिखाई है।
नीतीश सरकार के खिलाफ बीजेपी की कैंपने शुरू
बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ 'बदलेंगे सरकार, बदलेंगे बिहार, हक से लेंगे अपना रोजगार' नाम से एक कैंपने शुरू कर दिया है। पार्टी ने इस कैंपेन का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो की टोन काफी एग्रेसिव है। बीजेपी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें एक युवक रेलवे ब्रिज पर जाता हुआ दिखाई देता है। उसकी नजर ब्रिज पर बैठकर चिलम और शराब पी रहे हैं। इसे देकर वह वहां रखे स्पीकर होर्न को लेकर बोलना शुरू कर देता है।
युवक कहता है- 'कैसा हालत बना दिया है इस सरकार ने युवा सबका। नौकरी दे नहीं पाया तो हाथ में चिलम और दारू पकड़ा दी।' अपनी ओर इशारा करते हुए युवक कहता है, 'अपने परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा लड़का है। लेकिन, जा रहे हैं अपन बूढ़े माई-बाप को छोड़कर। बोरिया बिस्तर बांधे दूसरे राज्य, नौकरी खोजने। वो कुर्सी पाने से पहले का बोला था, कि लाखों नौकरी देंगे। और सरकार में बैठ गया तो क्या याददाश्त उड़ गया। अब नौकरी के बदले लाठी नहीं खाएंगे। बदलेंगे सरकार बदलेंगे बिहार।'
शराबबंदी फेल, बेरोजगार युवाओं पर 6 बार लाठीचार्ज: बीजेपी
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि सरकार बनने पर वो 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। तेजस्वी के इस वादे को टारगेट करते हुए बीजेपी ने कहा कि पिछले 11 महीने में नौकरी मांगने वाले बेरोजगार युवाओं पर 6 बार लाठीचार्ज हुआ है। वहीं शराबबंदी को बिहार में फेल बताते हुए बीजेपी ने कहा कि शराबंदी से बिहार को 80 महीनों में 40 हजार करोड़ का राजस्व घाटा हुआ है। इस दौरान जहरीली शराब पीने से राज्य में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…