'मिर्जापुर' पर फिल्म आ रही सिनेमाघरों में, कालीन भैया बोले- अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी
Updated on
28-10-2024 12:32 PM
'मिर्जापुर' के रग-रग को समझने वाले फैन्स अब कमर कस लीजिए, क्योंकि इस बार कुछ बड़ा होने जा रहा है और ज्यादा बवाल भी। जी हां, ओटीटी का पॉप्युलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल), मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) से लेकर कंपाउंडर (अभिषेक बनर्जी) तक अपने उसी जाने-पहचाने अंदाज में दिखने वाले हैं।
'मिर्ज़ापुर: द फिल्म' का अनाउंसमेंट वीडियो आ गया है और इस पहली झलक ने ही सोशल मीडिया पर भौकाल मचा दिया है। इस वीडियो के शुरुआत पंकज त्रिपाठी के दमदार डायलॉग से होता है। इस वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं, 'गद्दी का महत्व तो आप जानते ही हैं...सम्मान, पावर, कंट्रोल। आपने भी मिर्जापुर अपनी-अपनी गद्दी पर बैठकर देखी होगी पर इस बार गद्दी से नहीं उठे तो रिस्क है।'
गुड्डू भैया बोले- सही बोले कालीन भैया, रिस्क लेना हमारी यूएसपी है
इसके बाद वीडियो में एंट्री होती है गुड्डू भैया की। वो कहते दिख रहे हैं, 'सही बोले कालीन भैया, रिस्क लेना हमारी यूएसपी है। अब जो है न, सारा खेल बदल दिए हैं। क्या ही कि मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा, आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा।'
मुन्ना भैया ने कहा- अब मिर्जापुर की गद्दी पे यहीं से बैठकर राज होगा
और फिर यहां दिखते हैं 'मिर्जापुर' के सबसे चहेते किरदार मुन्ना भैया। वो कहते हैं, 'हिंदी फिलम के हीरो हैं बे हम और हिंदी फिलम तो थिएटर में ही देखी जाती है न। बोले थे न, हम अमर हैं और अब मिर्जापुर की गद्दी पे यहीं से बैठकर राज होगा। धार तो तेज है न बे कम्पाउंडर?' इसपर वो कहते हैं- फर्स्ट शो से लास्ट शो तक मुन्ना भैया। पंकज त्रिपाठी कहते हैं- अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी।
'मिर्जापुर से अब सारे बॉलीवुड फिल्मों का रेकॉर्ड टूटेगा'
इसी के साथ बताया गया है कि ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने की तैयारी में जुट गई है। इस खबर ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया है। अब लोग यही कह रहे हैं- मिर्जापुर से अब सारे बॉलीवुड फिल्मों का रेकॉर्ड टूटेगा। लोगों ने सबसे अधिक मुन्ना भैया की एंट्री पर खुशी जताई है। हालांकि कुछ ने कही है कि प्लीज सीजन 3 की तरह इस फिल्म में बैकार मत कर देना। एक ने कहा- जब इतना खर्चा कर ही लिए थे तो हमारे बबलू भैया की भी झलक दिखा देते।
सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ओटीटी पर
यहां ये भी बताते चलें कि इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद, प्राइम मेंबर्स भारत और 240+ देशों में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…