पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी 'लापता लेडीज', वरुण तेज की 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में भी दम नहीं
Updated on
02-03-2024 01:03 PM
बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार, 1 मार्च को हिंदी में चार फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन अफसोस कि इनमें से कोई भी फिल्म ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई नहीं कर पाई है। किरण राव के डायरेक्शन में बनी 'लापता लेडीज' को तारीफ तो बहुत मिली है, लेकिन पहले दिन यह फिल्म 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। हालांकि, वर्ड ऑफ माउथ के बूते इस फिल्म की कमाई में आगे बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। दूसरी ओर, वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' भी बेदम दिखी है। जबकि दिवंगत सतीश कौशिक की 'कागज 2' और हर्षवर्धन राणे की 'दंगे' का हाल भी बहुत बुरा है।
स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा स्टारर 'लापता लेडीज' देशभर में 2000 के करीब स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। शुक्रवार को रिलीज चारों फिल्मों में से सबसे अधिक चर्चा इसी फिल्म की है, लेकिन अफसोस कि अच्छे रिव्यूज के बावजूद यह फिल्म पहले दिन बेहद धीमी रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या भी बेहद कम दिखी है। ऑडियंस ऑक्यूपेंसी महज 8-9% है।
5-6 करोड़ है 'लापता लेडीज' का बजट
'लापता लेडीज' का बजट 5-6 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन में आमिर खान से लेकर किरण राव तक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह फिल्म पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ के बूते है। फिल्म देखने जितने दर्शक पहुंचेंगे, फिल्म की जितनी तारीफ होगी, इसे उतना ही फायदा होगा। उम्मीद यही है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ़ेगी और यह करोड़ों में कमाएगी। वैसे भी इसका बजट बेहद कम है, ऐसे में यह अगर थोड़ी रफ्तार पकड़ ले तो कमाई के मामले में हिट-सुपरहिट जरूर बन जाएगी।
'ऑपरेशन वैलेंटाइन' ने कमाए महज 1.25 करोड़
दूसरी ओर, शुक्रवार को रिलीज दूसरी सबसे चर्चित फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' है। मूल रूप से तेलुगू में बनी वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की यह फिल्म बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनी है। 42 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन महज 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, शक्ति प्रताप सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की भी तारीफ हो रही है। लेकिन समस्या यह है कि इसी कहानी पर इससे पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' भी रिलीज हुई थी।
'कागज 2' और 'दंगे' का भी हाल बेहाल
दिवंगत सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' भी पहले दिन बेअसर रही है। अनुपम खेर, नीना गुप्ता और किरण कुमार स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 55 लाख रुपये का बिजनस किया है। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि हर्षवर्धन राणे की 'दंगे' का हाल सबसे बुरा है। 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 15 लाख रुपये कमाए हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…