मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता में चल रहा इलाज
Updated on
10-02-2024 01:26 PM
दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 'इंडिया टुडे' में छपी रिपोर्ट के मुताबित, सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है।
मिथुन बीते साल नवंबर महीने में टीवी शो 'सारेगापामा' के एपिसोड में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वहां बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के लिए एक प्यारा सा वीडियो मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही मिथुन अपने आंसू नहीं रोक पाए और इमोशनल हो गए। तब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।
पहले भी अस्पताल में भर्ती थे मिथुन चक्रवर्ती
इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती की साल 2022 में भी एक फोटो अस्पताल से वायरल हुई थी, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए थे। कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं। जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पापा की किडनी में पथरी यानी स्टोन था। जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…