अहमदिया मुस्लिमों के साथ खड़ी हुई मोदी सरकार पाकिस्तान में तोड़ी जा रही मस्जिद भड़का संयुक्त राष्ट्र
Updated on
24-07-2023 04:35 PM
इस्लामाबाद: अहमदिया मुसलमान भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने अहमदिया मुस्लिमों को लेकर आंध्र प्रदेश के वक्फ बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव में हस्तक्षेप किया है। वक्फ के इस प्रस्ताव में अहमदिया मुस्लिमों को 'काफिर' और 'गैर मुस्लिम' करार दिया गया था। भारत के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने सख्त लहजे में कहा कि वक्फ बोर्ड का फैसला घृणा का अभियान है जिसका असर पूरे देश में हो सकता है। भारत में जहां मोदी सरकार ने अहमदिया मुस्लिमों का खुलकर समर्थन किया है, वहीं पाकिस्तान में मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन हिंसा पर उतर आए हैं। अहमदिया मुस्लिमों की मस्जिदों की मीनारों को जबरन तोड़ा जा रहा है और मुस्लिमों के इस समुदाय को सताया जा रहा है।
पाकिस्तान में इस भयानक हालात पर संयुक्त राष्ट्र ने शहबाज शरीफ सरकार को लताड़ लगाई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया मुस्लिमों के खिलाफ पूरा एक अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान में पहले मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक या टीएलपी ने पिछले साल अभियान चलाया था कि अहमदिया मुस्लिमों को ईद उल अजहा के दिन कुर्बानी नहीं देने दी जाएगी। पाकिस्तान की पुलिस ने घर-घर जाकर तलाशी ली और अहमदिया मुस्लिमों को कुर्बानी का जीव नहीं काटने दिया।
पाकिस्तान पर लाल हुआ संयुक्त राष्ट्र
इससे टीएलपी के हौसले और बढ़ गए और अब वह अहमदिया मुस्लिमों की मस्जिदों में बनी मीनारों को तोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। टीएलपी ने एक पोस्टर जारी किया है और कहा कि सभी मीनारों को तोड़ा जाएगा। उसने कहा कि यह अभियान 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 14 जुलाई को टीएलपी ने पाकिस्तानी पुलिस को मजबूर किया कि झेलम इलाके में अहमदिया मस्जिद की मीनारों को तोड़ा जाए। यह मस्जिद सैकड़ों साल से वहां मौजूद थी, इसके बाद भी उसकी मीनारों को तोड़ दिया गया।
अहमदिया मुस्लिमों के खिलाफ पाकिस्तान में चल रहे दमनचक्र पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का कार्यालय भड़क गया है। उसने पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों के साथ पाकिस्तान में चल रहे व्यवहार पर गंभीर चिंता जताई है। उसने शहबाज सरकार से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोपों पर जवाब दे। कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों के साथ भेदभाव बढ़ रहा है और घृणा आधारित बयानबाजी बढ़ रही है। इसमें उनके प्रार्थना के स्थलों पर हमला शामिल है। कार्यालय ने कहा कि अहमदिया मुस्लिमों की सुरक्षा लगातार कम होती जा रही है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…