मोदी सरकार की सस्ते होम लोन वाली स्कीम इसी महीने होगी लॉन्च, पूरा होगा शहर में घर का सपना
Updated on
01-09-2023 02:39 PM
नई दिल्ली: 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में सस्ते होम लोन वाली स्कीम की बात कही थी। उनलोगों के लिए एक ऐसी स्कीम, जिनके पास शहर में अपना मकान नहीं है। इस सरकारी स्कीम से लोगों के घर का सपना पूरा होगा। सस्ते दर पर होम लोन वाली इस स्कीम की डेडलाइन सामने आ गई है। इसी महीने से ये स्कीम लॉन्च होने वाली है। सस्ती होम लोन वाली स्कीम इसी महीने लॉन्च होने वाली है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने वाली स्कीम सितंबर 2023 में लॉन्च कर दी जाएगी।
पूरा होगा अपने घर का सपना
हरदीप सिंह पुरी ने अभी इस स्कीम के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को सरकार कम ब्याज पर होम लोन देगी। इस योजना की डिटेल फिलहाल सामने नहीं आए हैं। कैसे और कितना सस्ता होम लोन होगा, इसके लिए योग्यता होगी, किन लोगों को इस सस्ते ब्याज दर वाले होम लोन का लाभ मिलेगा? इन सब बातों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
मिडिल क्लास को फायदा
हालांकि स्कीम से जुड़ी पूरी बातें फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा मिडिल क्लास को मिलेगा। खासकर उन लोगों को जो दूसरे शहकों और गांव से नौकरी के लिए किसी शहर का रूख करते हैं और किराए के मकानों में रहते हैं। लाल किले से अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम उन लोगों के लिए कम इंटरेस्ट पर होम लोन उपलब्ध करवाकर उनके घर का सपना पूरा करेंगे। कम ब्याज दर वाले होम लोन से न केवल वो लाखों की बचत कर सकेंगे, बल्कि ईएमआई का भार भी कम रहेगा। आपको बता दें कि पिछले दो सालों में होम लोन की ब्याज दरें 6 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी को पार कर गई है। बढ़ते ब्याज दर के साथ EMI का बोझ भी बढ़ता जाता है। एक साधारण नौकरी करने वाले लोग इस बोझ को उठा नहीं पाते हैं। सरकार के इस सस्ते ब्याद वाले होम लोन से लोगों को फायदा होगा। वहीं रियल एस्टेट सेक्टर में भी रौनक लौटेगी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…