Select Date:

मोदी 73 साल की उम्र में तेजस उड़ा रहे, पाकिस्‍तान का पीएम भीख मांगने गया... पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ ने अपनों को लताड़ा

Updated on 29-11-2023 01:03 PM
इस्‍लामाबाद: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 साल की उम्र में आधे घंटे तक तेजस फाइटर जेट उड़ाने की गूंज अब पड़ोसी पाकिस्‍तान तक सुनाई दे रही है। पाकिस्‍तानी व‍िशेषज्ञों ने भारत और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्रियों की तुलना की है। अमेरिका में रह रहे पाकिस्‍तानी बिजनसमैन साजिद तरार ने ट्वीट करके कहा कि एक तरफ पीएम मोदी हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्‍तान के वर्तमान और दो अन्‍य प्रधानमंत्री हैं। पाकिस्‍तान का केयरटेकर पीएम भीख मांगने के लिए यूएई गया है, वहीं दो पूर्व प्रधानमंत्री भ्रष्‍टाचार के मामले में कोर्ट का सामना कर रहे हैं।

साजिद तरार ने लिखा, 'भारतीय उपमहाद्वीप के 4 प्रधानमंत्रियों की कहानी। पाकिस्‍तान के दो पूर्व प्रधानमंत्री एक ही दिन कोर्ट में भ्रष्‍टाचार के मामलों का सामना कर रहे थे। वहीं तीसरे प्रधानमंत्री ने देश में बने फाइटर जेट में 73 साल की उम्र में आधे घंटे तक उड़ान भरी वहीं पाकिस्‍तानी केयर टेकर प्रधानमंत्री लग्‍जरी विमान से देश के पैसे वाले लोगों के लिए और ज्‍यादा भीख मांगने को यूएई की यात्रा पर गया है।' साजिद तरार ने यह टिप्‍पणी ऐसे समय पर की है जब पाकिस्‍तान के केयरटेकर पीएम देश की कंगाल अर्थव्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए लगातार व‍िभिन्‍न देशों के दौरे पर जा रहे हैं।

पाकिस्‍तान को कतर में भारत के खिलाफ दिख रहा मौका


पाकिस्‍तानी पीएम यूएई की यात्रा से पहले कतर पहुंचे हैं जो पाकिस्‍तान को आतंक‍ियों को पालने पोषने में मदद करता रहता है। पाकिस्‍तानी पीएम का कतर के अमीर से मुलाकात करने का प्‍लान है। पाकिस्‍तानी पीएम ऐसे समय पर कतर पहुंचे हैं जब भारत के पूर्व नौसैनिकों को लेकर नई दिल्‍ली के साथ विवाद बढ़ा हुआ है। पाकिस्‍तान इसमें अपने लिए भी मौका देख रहा है जो कुलभूषण जाधव को कई सालों से अरेस्‍ट करके रखे हुए है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने कतर में भारतीयों को सजा के मामले की तुलना कुलभूषण मामले से की थी।

पाकिस्‍तान और कतर के बीच सूचना तकनीक, खनिज, खाद्यान सुरक्षा, ऊर्जा और रक्षा से जुड़े मुद्दे पर कई समझौते होने हैं। पाकिस्‍तानी पीएम की यह यात्रा इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है कि कतर इजरायल और हमास के बीच सीजफायर करा रहा है। कतर ने हमास को पालने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। कतर में ही हमास का चीफ रहता है। कतर और पाकिस्‍तान के बीच हाल के दिनों में सहयोग बहुत बढ़ा है। यह वही कतर है जिसने भारत के खिलाफ पिछले दिनों जमकर जहर उगला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.