Select Date:

मोदी की आज दिल्ली में रैली : सातों सीटों पर 25 मई को वोटिंग

Updated on 22-05-2024 01:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 22 मई को दिल्ली के द्वारका में रैली करेंगे। दिल्ली की सातों सीटों पर छठे चरण यानी 25 मई को वोटिंग है। प्रधानमंत्री 21 मई को प्रयागराज और वाराणसी पहुंचे थे। बनारस में उन्होंने मातृशक्ति सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं से बात की थी। मोदी ने संकटमोचन मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी।

मोदी ने वाराणसी में कहा- राजपाठ बाबा विश्वनाथ का है, लेकिन व्यवस्था माता अन्नपूर्णा ही चलाती हैं। पीएम भोजपुरी में बोले- इ पहली बार ह जब हम काशी का नामांकन अपने माई के उपस्थिति के बिना करले हईं। मां गंगा ही हमार माई हई। इसलिए बोला था- मां गंगा ने काशी बुलाया था, अब मां गंगा ने गोद ले लिया है।

यूपी में मोदी की 5 बातें

मैं पार्टी के प्रचार में कितना भी व्यस्त रहता हूं, लेकिन बनारस को लेकर निश्चिंत रहता हूं। क्योंकि सब कुछ आप सब ही संभाल लेते हैं। इस गर्मी में स्वास्थ्य का ख्याल रखिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों में, गांवों में, बूथ पर जाना होता है। मेरा सुझाव है कितना भी काम करिए पानी जरूर पीजिए और बिना कुछ खाए घर से बाहर न निकलिए।

सपा वाले कहते थे, बेशर्मी से कहते थे लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती करके दिखाएं योगी की सरकार वो हाल करेगी, कभी सोचा नहीं होगा। पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई जिसने महिलाओं की चिंता की।

2024 का चुनाव तय करेगा भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी। भारत की पहचान अब एक्सप्रेस-वे से होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर से होती है। कई देश कहते हैं हमें भी आपकी टेक्नोलॉजी चाहिए। जी-20 का आयोजन करता है तो पूरी दुनिया हैरान हो जाती है।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने ओबीसी का कोटा मुसलमानों को दे दिया। मैं प्रयागराज में गारंटी देने आया हूं। दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छिनने नहीं दूंगा। मोदी आपकी सेवा करता रहे इसलिए सशक्त सरकार चाहिए।

कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। इंडी गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं। 370 फिर लाएंगे, CAA को रद्द करेंगे। क्या यह सब करने के लिए आप कभी भी इंडी वालों को कांग्रेस सपा को एक भी वोट देंगे क्या। सपा कांग्रेस वालों का सुशासन से और हमारी आस्था से 36 का रिश्ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.