मोहिना कुमारी ने बताया दूसरी बार मां बनने पर क्यों छुपाई गुड न्यूज, लाडली को इस नाम से बुलाती हैं राजकुमारी
Updated on
12-04-2024 01:56 PM
पूर्व टीवी एक्ट्रेस और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह हाल ही दूसरे बच्चे की मां बनीं। वह पहले से ही एक बेटे की मां हैं और 31 मार्च को उन्होंने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। मोहिना कुमारी खुश हैं कि अब उनका परिवार पूरा हो चुका है। हाल ही एक इंटरव्यू में मोहिना ने बेटी के नामकरण से लेकर दूसरी बार मां बनने पर बात की। साथ ही यह भी बताया कि आखिर उन्होंने अपनी ये सेकेंड प्रेग्नेंसी क्यों छुपाकर रखी थी। मोहिना ने बताया कि वह हमेशा से ही एक बेटा और एक बेटी चाहती थीं। पति सुयश भी चाहते थे कि दूसरा बच्चा बेटी हो।
Mohena Kumari Singh ने बताया कि उन्हें देखकर घर में सभी कहते थे कि बेटा ही होगा। लेकिन बेटी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि अब वह बेटा और बेटी दोनों को पाकर सुकून में हैं। उनका परिवार पूरा हो गया है।
मोहिना ने बताया सोशल मीडिया पर क्यों नहीं दी बेटी पैदा होने की खबर
मोहिना ने दो साल पहले 15 अप्रैल को बेटे अयान को जन्म दिया था और अब वह बेटी की मां बनीं। लेकिन मोहिना ने सोशल मीडिया पर न तो कोई तस्वीर ही पोस्ट की और ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया। इस बारे में पूछे जाने पर वह बोलीं, 'दरअसल बात यह है कि मैं अब अपनी दुनिया में ही रहती हूं। मैं सोशल मीडिया के बारे में नहीं सोचती। मैं बस अपनी जिंदगी जीती हूं। लोगों को पता चलेगा तो पता चलेगा। मैं ये नहीं सोचती कि 'ठीक है, अब मुझे फोटो दिखानी है' या मुझे मीडिया के लिए ये करना है या वो करना है, मैं ऐसा नहीं सोचती। मैं अपनी जिंदगी को सच्चे तरीके से जीने में बिजी हूं। लोगों ने मुझसे कहा कि आपको कुछ कहने की जरूरत है, नहीं तो लोग सोचेंगे और मान लेंगे कि उसने सरोगेट किया है या गोद लिया है।'
बेटी को इस नाम से बुलाते हैं मोहिना और पति
मोहिना कुमारी की बेटी का अभी नामकरण नहीं हुआ है, पर उन्होंने उसका निकनेम जरूर तय कर लिया है। मोहिना ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन बेटी की कुंडली बनाई गई। वह उसे प्यार से छोटी बाबू कहकर बुलाती हैं। जबकि पति सुयश उसे 'स्प्राउट' कहते हैं।
2019 में रीवा राजघराने में की शादी, ऐसा रहा करियर
मालूम हो कि मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर 2019 को रीवा के राजघराने के सुयश से शादी की थी। सुयश रावत एक नेता और बिजनेसमैन हैं। मोहिना कुमारी ने शादी करके एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। वह अब यूट्यूबर हैं और डांसर भी हैं। मोहिना ने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का भी हिस्सा रही थीं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…