मोहिनी डे ने तोड़ी चुप्पी, एआर रहमान संग नाम जुड़ने पर कहा- बकवास को बढ़ावा नहीं दूंगी, एनर्जी खर्च नहीं करूंगी
Updated on
23-11-2024 04:29 PM
एआर रहमान और सायरा बानो ने अपनी 29 साल की शादी तोड़ने का ऐलान किया तो फैंस का दिल टूट गया। उसी वक्त सिंगर और म्यूजिशियन की बैंड मेंबर मोहिनी डे ने भी अपने पति से अलगाव का पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। हर कोई दोनों का नाम जोड़ने लग गया। लेकिन अब इस पर मोहिनी डे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मोहिनी डे ने अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे इंटरव्यू के लिए बहुत सारी रिक्वेस्ट मिल रही है और मुझे पता है कि ये किस बारे में है। मुझे हर एक को सम्मान के साथ मना करना होगा, क्योंकि मैं पूरी तरह से बकवास को बढ़ावा देने में दिलचस्पी नहीं रखती।'
प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि मेरी एनर्जी अफवाहों पर खर्च करने के लायक नहीं है। प्लीज मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
9 साल की उम्र में शुरू किया करियर
मालूम हो कि मोहिनी डे, एआर रहमान के बैंड में गिटारिस्ट हैं। उन्होंने जाकिर हुसैन, विलो स्मिथ और स्टीव वै जैसे इंटरनेशनल आइकन के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने 9 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था।
एलिमनी को लेकर नहीं हुई चर्चा
एआर रहमान ने सायरा बानो से 12 मार्च 1995 को हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। सेपरेशन का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी तक पैसों को लेकर बातचीत नहीं हुई है। सायरा की वकील ने खुलासा किया था कि इस शादी में सायरा को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…