Select Date:

मंडे मोटिवेशन: रणवीर स‍िंह ने फिल्म के लिए मोल ल‍िया ऐसा खतरा क‍ि हो गए बेहोश, चॉपर से ले जाना पड़ा था अस्‍पताल

Updated on 28-10-2024 12:41 PM
रणवीर सिंह ने शुरुआत से ही इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाने के लिए खूब जमकर मेहनत की है। रणवीर उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जो अपने किरदार के लिए सबकुछ झोंक देते हैं। रणवीर सिंह साल 2010 में आई आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बैंड बाज़ा बारात' से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज बॉलीवुड के महंगे कलाकारों में से एक हैं। आज नवभारत टाइम्स के 'मंडे मोटिवेशन' सीरीज में जानें ये कहानी जब अपने किरदार के लिए उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनके लिए चॉपर तक बुलानी पड़ी थी।

साल 2013 में रणवीर सिंह की फिल्म 'लुटेरा' आई थी और तब खुद को एक सफल एक्टर बनान के लिए वो जी जान लगाते दिख रहे थे। अब हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने 'मैशेबल इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में इसी फिल्म के सेट का किस्सा सुनाया है। फिल्म 'लुटेरा' के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कैमरों के पीछे क्या-क्या हुआ। उन्होंने बताया कि कैसे रणवीर सिंह ने अपने किरदार में डूबने के लिए खुद को चुनौती दी।

दर्द महसूस करना चाहते थे रणवीर सिंह


फिल्म की शूटिंग के बारे में बताते हुए विक्रमादित्य ने बताया कि रणवीर किरदार को बिल्कुल असली दिखाना चाहचे थे और उस पेन को सचमुच फील करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'हम मार्च में डलहौजी आए थे। हमने दो दिन शूटिंग की और रणवीर की पीठ में तकलीफ हो गई। उन्होंने कहा कि वह ठीक हो जाएंगे। अगले दिन, हमने एक सीन शूट किया जिसमें वह अपनी कमर से गोली निकालते हैं... अब रणवीर ने खुद को पूरी तरह से तैयार कर लिया था कि मैं यहां दर्द महसूस करना चाहता हूं और इसे स्क्रीन पर दिखाना चाहता हूं। उन्होंने मुझसे पूछा- सर मैं इसके लिए क्या करूं, क्योंकि मैं दर्द को महसूस करना चाहता हूं। मैंने कहा कि बस एक्टिंग करो।'

'उन्हें वहां बहुत तेज दर्द महसूस हो रहा था'


इसके बाद की कहानी डायरेक्टर ने सुनाई और कहा, 'चूंकि वो रियल पेन फील करना चाहते थे इसके लिए उन्होंने कुछ ब्लैक पेपर क्लिप लिए और उन्हें कमर के पास पिन कर दिया। इसी के साथ उन्होंने पहाड़ पर ऊपर-नीचे दौड़ना शुरू कर दिया, क्योंकि उन्हें शूट किया गया था और उन्हें पसीने में लथपथ दिखाना था। दिन के अंत तक जब हमने पूरी शूट कर ली तो उन्होंने अंत में वो क्लिप निकाल ली। उन्हें वहां बहुत तेज दर्द महसूस हो रहा था। उन्हें एहसास ही नहीं हुआ कि उनकी पीठ में ऐंठन हो रही है। उन्हें क्लिप वाले जगह तो दर्द महसूस हुआ, लेकिन पीठ में नहीं।'

'वो अचानक बेहोश हो गए और उन्हें बाहर ले जाना पड़ा'


लेकिन इस शूटिंग शेड्यूल ने रणवीर की सेहत पर बुरा असर डाला। डायरेक्टर ने कहा, 'वो अचानक बेहोश हो गए और उन्हें बाहर ले जाना पड़ा। हमें अगले दिन उन्हें डलहौजी से हेलीकॉप्टर से ले जाना पड़ा, इसलिए वह शेड्यूल रद्द करना पड़ गया।'

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनीं 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे रणवीर


वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनीं 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.