Select Date:

फ्लोरिडा में इडालिया की वजह से 1000 से ज्‍यादा फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, तूफान हुआ और खतरनाक

Updated on 31-08-2023 03:33 PM
फ्लोरिडा: तूफान ‘इडालिया’ बुधवार को खतरनाक श्रेणी 3 के तूफान के रूप में फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर पहुंचा। कुछ स्थानों पर तूफान से समुद्र में लहरें 15 फुट तक ऊंची उठी। इडालिया की वजह से क्षेत्र में भारी बारिश हुई है और जन-जीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वहीं इस तूफान की वजह से एक हजार से ज्‍यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ गया है। भारी बारिश की वजह से आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति है और बड़े स्‍तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

बाढ़ में डूबे गांव
क्यूबा के पश्चिम से गुजरने के एक दिन बाद मंगलवार तड़के इदालिया एक और खतरनाक हो गया है। इसने घरों को नुकसान पहुंचाया, बिजली गुल हो गई, गांवों में बाढ़ आ गई और बड़े पैमाने पर लोगों को पलायन करना पड़ा। अमेरिका में बुधवार को 1,000 से ज्‍यादा फ्लाइट्स इस तूफान की वजह से कैंसिल करनी पड़ी है। तूफान इडालिया फ्लोरिडा के बिग बेंड क्षेत्र में पहुंच गया। हालांकि जॉर्जिया की ओर बढ़ने के कारण तूफान की शक्ति कम हो गई। दोपहर 12 बजे तक साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 220 से ज्‍यादा फ्लाइट्स रद्द कर दीं।

कई फ्लाइट्स हुईं लेट
डेल्टा एयरलाइंस ने 157 उड़ानें रद्द कर दीं। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightaware.com के अनुसार करीब 2000 फ्लाइट्स में देरी भी हुई। टैम्पा, क्लियरवॉटर और तल्हासी के एयरपोर्ट्स ने ऑपरेशन बंद कर दिया है और तूफान की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।मैक्सिको मजबूत होने के बाद और यहां पर तबाही मचाने के बाद फ्लोरिडा के संवेदनशील तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अपना सामान बांधने और क्षेत्र छोड़ने का आदेश जारी किया गया। गवर्नर रोन डे सेनटिस ने कहा, 'लोगों को अनावश्यक रूप से अपने जीवन को जोखिम में नहीं डालना चाहिए।

फ्लोरिडा में तबाही मचाएगा तूफान
तूफान प्रचंड रूप धारण कर सकता है।' तल्हासी में नेशनल वेदर सर्विस ने इडालिया को ' एक अभूतपूर्व घटना' करार दिया। ज्ञात इतिहास में कोई भी बड़ा तूफान बिग बेंड से सटी खाड़ी से होकर नहीं गुजरा है। पिछले साल आए ईयान तूफान से मची तबाही से निपट रहे फ्लोरिडा को इडालिया से और बड़ा झटका लगने की आशंका है। इडालिया ने मंगलवार को दोपहर तक श्रेणी-2 के तूफान का रूप ले लिया था और बुधवार तड़के यह श्रेणी-3 के तूफान में बदल गया। तूफान को पांच श्रेणी में मापा जाता है जिसमें पांचवी श्रेणी सबसे शक्तिशाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.