काला जादू की सिद्धि पाने के लिए 'जल्लाद' बनी मां, 5 साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या
Updated on
04-09-2023 01:34 PM
पूर्णिया: क्या कोई महिला इसकदर निर्दयी हो सकती है कि अपने ही 5 साल के बेटे की हत्या (Purnia Crime News) कर दे? बिहार के पूर्णिया में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक महिला ने अंधविश्वास के फेर में अपने 5 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। कहा जा रहा कि काला जादू की सिद्धि पाने के लिए महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। यही नहीं जब उसे लगा कि बेटे की मौत हो गई है तो उसने इस मामले को छिपाने की भी कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
मां ने ली 5 साल के मासूम की जान
ये सन्न करने वाला मामला पूर्णिया के बलिया ओपी थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सोनमा पंचायत के त्रिलोकी टोला में रहने वाली निशा देवी ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की जान ले ली। आरोपी मां ने बच्चे के शव को झाड़ियों में दफनाने की कोशिश भी की। इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने तुरंत ही महिला को पकड़ा और शव को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।
अंधविश्वास के फेर में मर्डर की आशंका
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी निशा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। बताया जा रहा कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। बच्चे की दादी की शिकायत पर महिला को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के घर पर जांच में काला जादू सीखने को लेकर कई सामान मिले। इसी से लग रहा कि महिला ने बेटे की जान ले ली।
पूर्णिया में एलियन जैसे बच्चे का जन्म
उधर, पूर्णिया में एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी डिलिवरी नॉर्मल हुई है। हालांकि, इस नवजात का शरीर पूरी तरह से सफेद है। उसकी स्कीन जगह-जगह से फटी है। अमौर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला है। वहीं नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे का जन्म हुआ है। अभी वो तीन दिन का हो चुका है। बच्चे को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…