पाकिस्तान में 'सास-बहू' भी कर रहीं राजनीति, चीफ जस्टिस की सास का ऑडियो लीक, मार्शल लॉ पर बड़ा खुलासा
Updated on
25-04-2023 07:15 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में दो महिलाओं की कॉल रिकॉर्डिंग लीक होने से भूचाल आ गया है। ये दोनों कोई आम महिलाएं नहीं हैं। इनमें एक पाकिस्तान के चीफ जस्टिस की सास हैं और दूसरी मुल्क के एक बड़े वकील की पत्नी। फोन कॉल पर ये महिलाएं टी पार्टी या लंच के बजाय राजनीति, चुनाव और मार्शल लॉ के बारे में बात करती सुनाई दे रही हैं। पाकिस्तान के जैसे हालात हैं, इस रिकॉर्डिंग से बवाल तो होना ही था। पाकिस्तान में ऑडियो लीक का एक लंबा इतिहास रहा है। राजनीति के बड़े-बड़े चेहरों की कथित बेहद प्राइवेट बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
नए ऑडियो टेप लीक ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि रविवार को सामने आया नया ऑडियो पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल की सास महजबीन नून और इमरान खान की पार्टी पीटीआई के वकील ख्वाजा तारिक रहीम की पत्नी राफिया तारिक के बीच बातचीत का है। दोनों महिलाओं को पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव, चीफ जस्टिस के लिए उनके समर्थन और मौजूदा पीडीएम सरकार के प्रति उनकी नाराजगी पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।
'चुनाव नहीं हुए तो लगेगा मार्शल लॉ'
महजबीन सीजेपी के लिए अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहती हैं कि वह उनके लिए दुआ कर रही हैं। साथ ही चीफ जस्टिस की ओर से 14 मई को पंजाब में चुनाव कराने के आदेश के बाद अदालत और सरकार के बीच ताजा विवाद में बंदियाल को अपना समर्थन देती हैं। पाकिस्तान में प्रांतीय चुनाव को लेकर शहबाज सरकार और शीर्ष अदालत आमने-सामने हैं। ऑडियो में महजबीन बताई जाने वाली महिला कहती है कि चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने चाहिए। इस पर राफिया जवाब देती हैं, 'चुनाव... देखिए अगर ये नहीं हुए तो मान लीजिए कि (मार्शल लॉ) लगेगा। वे (शहबाज सरकार) नहीं रह सकते, बस।'
'इमरान खान को सत्ता में वापस लाने की कोशिश'
महजबीन कहती हैं, 'वे मार्शल लॉ लगाने के लिए भी तैयार नहीं हैं।' इस पर राफिया जवाब देती हैं, 'वे तैयार हैं।' ऑडियो में दोनों महिलाएं लाहौर में एक रैली में शामिल होने वाले हजारों लोगों के बारे में भी बात करती हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक अता तरार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'संविधान और कानून को परिवारों की खातिर रौंदा गया है। चीफ साहब के परिवार समय से पहले चुनाव कराकर इमरान खान को सत्ता में वापल लाने की कोशिश कर रहे हैं।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…